March 6, 2026

चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 के तृतीय दिवस 56 पदकों का वितरण, आईटीबीपी पदक तालिका में अग्रणी…

IMG-20260226-WA0012
  •  रिकर्व, कंपाउंड एवं इंडियन राउंड स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले उच्च प्रतिस्पर्धा के साथ सम्पन्न
  • ▪️ तृतीय दिवस पर कुल 56 पदकों का वितरण, विभिन्न राज्यों एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की सहभागिता
  • ▪️ आईटीबीपी ने सर्वाधिक 18 पदक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया
  • ▪️ खिलाड़ियों में काफी उत्साह और विजेता टीमों में खुशी देखी गई  
  • ▪️ वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सुव्यवस्थित पदक वितरण समारोह आयोजित

प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई (जिला दुर्ग) में आयोजित चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 के तृतीय दिवस दिनांक 25.02.2026 को रिकर्व, कंपाउंड एवं इंडियन राउंड स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सम्पन्न हुए। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रशिक्षित खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट तकनीकी कौशल एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया गया।

निर्धारित स्कोरिंग प्रणाली के आधार पर विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए। तृतीय दिवस पर कुल 56 पदकों का वितरण किया गया। पदक तालिका के अनुसार आईटीबीपी ने सर्वाधिक 18 पदक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश को 08 पदक, सीआरपीएफ को 06 पदक, राजस्थान एवं सीआईएसएफ को 05-05 पदक, असम राइफल्स, बीएसएफ एवं एसएसबी को 04-04 पदक तथा असम राज्य एवं महाराष्ट्र को 01-01 पदक प्राप्त हुए।

प्रतियोगिता स्थल पर सुरक्षा, आवागमन, चिकित्सा सहायता एवं तकनीकी व्यवस्थाएं पूर्व नियोजित रूप से सुनिश्चित की गई हैं। आयोजन पूर्णतः अनुशासित, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है। खिलाड़ियों में उत्साह, खेल भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

पदक वितरण समारोह में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारी :

श्री अजय यादव, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक

श्री सत्यानारायण राठौर, भा.प्र.से., आयुक्त, दुर्ग संभाग

श्री अभिषेक शांडिल्य, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज

श्री सदानंद कुमार, भा.पु.से., उप पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल मध्य रेंज

श्री इंद्रा कल्याण, भा.पु.से., उप पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिण रेंज

श्री राजेश कुकरेजा, भा.पु.से., उप पुलिस महानिरीक्षक/सेनानी एवं खेल अधिकारी, प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई

श्री विजय अग्रवाल, भा.पु.से., उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग

श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, उप सेनानी, सप्तम वाहिनी

श्रीमती सबा अंजुम, उप सेनानी, प्रथम वाहिनी

 

प्रतियोगिता का संचालन भारतीय तीरंदाजी संघ के तकनीकी अधिकारियों के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित रूप से किया जा रहा है, जिससे सभी इवेंट समयबद्ध रूप से सम्पन्न ह

 

उक्त वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया तथा खेल भावना एवं अनुशासन को पुलिस सेवा का अभिन्न अंग बताया गया।

 

दिनांक 26.02.2026 को टीम एवं मिक्स्ड टीम इवेंट आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न बलों की टीमों के मध्य प्रतिस्पर्धा होगी।

 

घटना स्थल :

प्रथम वाहिनी परिसर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई, जिला दुर्ग

 

सराहनीय कार्य :

तृतीय दिवस के सफल आयोजन में प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, आयोजन समिति, भारतीय तीरंदाजी संघ के तकनीकी अधिकारियों, चिकित्सा दल तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की समन्वित, अनुशासित एवं सक्रिय भूमिका रही, जिसके परिणामस्वरूप प्रतियोगिता शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई।

 

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा एवं यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा आयोजन की गरिमा बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।