June 5, 2026

आंधी संग बरसात! 7 राज्यों में IMD की चेतावनी, जानिए कल कैसा रहेगा दिल्ली समेत देशभर में वेदर…

images (1)

नई दिल्ली: फरवरी खत्म होने वाली है और ठंड भी गायब हो गई है। ठंड के जाने के बीच मौसम विभाग ने 7 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा वेदर

फरवरी खत्म होने को है और होली आने में चंद दिन बचे हैं। ऐसे में होली से पहली मौसम एक बार फिर से तूफानी चाल चलने वाला है। मौसम विभाग ने 7 राज्यों में होली के वक्त आंधी-तूफान के साथ बरसात की चेतावनी जारी की है। हालांकि वेदर के इस तूफानी रंग का असर उत्तर भारत में नहीं दिखेगा। वहीं पहाड़ों पर कल मौसम बिगड़ सकता है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर

क्या कल दिल्ली में बारिश होगी?

मौसम विभाग ने भले ही 7 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर इससे अछूता रह गया है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कल मौसम काफी हद तक साफ रहेगा। मौसम विभाग ने कल राजधानी में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा दिन में धूप भी खिलेगी, जिससे तापमान बढ़ सकता है।

यूपी में कल कैसा रहेगा वेदर?

दिल्ली की तरह यूपी में भी गर्मी महसूस होने लगी है। सुबह होते ही नीले आसमान में सूर्यदेव चमकने लगते हैं और गर्मी बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 28 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तापमान भी बढ़ सकता है।

कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान (28 फरवरी) न्यूनतम तापमान (28 फरवरी)

दिल्ली 31°C 14°C

मुंबई 32°C 22°C

कोलकाता 34°C 19°C

चेन्नई 33°C 23°C

लखनऊ 32°C 17°C

पटना 32°C 18°C

रांची 29°C 14°C

भोपाल 31°C 15°C

जयपुर 31°C 18°C

शिमला 17°C 08°C

नैनीताल 18°C 08°C

बिहार में कल कैसा रहेगा वेदर?

बिहार में कल मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। वहां पर भी मौसम विभाग ने किसी भी तरह के आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी नहीं जारी की है। कल बिहार का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश में कल बर्फबारी की संभावना

भले ही मैदानी इलाकों में सूर्यदेव की चमक से तापमान बढ़ रहा हो, लेकिन पहाड़ों पर अभी भी ठंड का ही कब्जा है। मौसम विभाग ने कल हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके अलावा बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है और भी ठंड में भी इजाफा हो सकता है।

इन 7 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बारिश/बर्फबारी की संभावना तारीखें हवाओं की रफ्तार

अरुणाचल प्रदेश बारिश 27-28 फरवरी 20–25 किमी/घंटा

असम बारिश 27-28 फरवरी 20–25 किमी/घंटा

मेघालय बारिश 27-28 फरवरी 20–25 किमी/घंटा

केरल बारिश/ आंधी 27-28 फरवरी 20–25 किमी/घंटा

माहे बारिश 27-28 फरवरी 20–25 किमी/घंटा

पश्चिम बंगाल बारिश (सामान्य पूर्वानुमान) 28 फरवरी 20–25 किमी/घंटा

सिक्किम बारिश (सामान्य पूर्वानुमान) 28 फरवरी 20–25 किमी/घंटा

जम्मू-कश्मीर हल्की बारिश/बर्फबारी 3-4 मार्च 20–25 किमी/घंटा

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा वेदर?

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कल वेदर साफ रहने का अनुमान जताया है, लेकिन शाम तक कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि बारिश की वजह से वहां पर तापमान में कुछ खास फर्क नहीं आएगा। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, जल्द ही उत्तराखंड के कुछ निचले जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।

मध्य प्रदेश में कल मौसम रहेगा शुष्क

मध्य प्रदेश में कल मौसम पूरी तरह शुष्क (Dry) रहने का अनुमान है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप खिलेगी, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी।

क्या राजस्थान में कल बारिश होगी?

राजस्थान में भी कल मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान साफ रहने की उम्मीद है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों (जैसे बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर) में गर्मी का असर अधिक दिखेगा, जहां अधिकतम तापमान 33°C से 36°C तक जा सकता है।