March 6, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन …

IMG-20260228-WA0022

भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सर चन्द्रशेखर वैंकट रमन ने 28 फ़रवरी 1928 को रमन प्रभाव की खोज की थी ।इसी कारण 28 फ़रवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन हमारे वैज्ञानिकों के उल्लेखनीय योगदान को स्मरण करने का है ।इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय है “विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत को गति देने वाली शक्ति” है।साथ ही विज्ञान के महत्व को आम जनता तक पहुंचाना है एवं युवाओ में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है । शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित के निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि आज के युवा वैज्ञानिक भविष्य के समाज निर्माता है । समाज को विकसित करने में हमे योगदान करना चाहिए ।बी.एड.की छात्राओं में गुंजिता साहू,विजया सिंग,अस्मिता पटेल,खुशबू मार्कण्डेय,प्रियंका सिंग,दीप्ति,काजल सुधाकर,मीताली,हर्षजीत कौर गिल,तुलसी साहू,ख़ुशबू ,डिम्पल साहू,ने प्रदर्शनी में भाग लिया ।जिसमे इन्होंने DNA मॉडल ,डायलेसिस,अम्ल वर्षा,फिजियोलॉजी ऑफ़ आई,एनिमल सेल,हीमोडाइयलिसिस,ह्यूमन हार्ट,व न्यूरॉन सेल की प्रदर्शनी लगाई व उसको समझाया ।इस प्रदर्शनी व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियंका सिंग,द्वितीय स्थान विजया सिंग,तृतीय स्थान पर हर्षजीत कौर गिल,सांत्वना पुरस्कार गुंजीता साहू को प्राप्त हुआ ।कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस,उप-प्राचार्य डॉ.आशा रानी दास एवं नेहा श्रीवास्तव रही ।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिका आशा आर्य एवं काकोली सिंघा द्वारा किया गया ।साथ ही शिक्षा विभाग की अन्य सहायक प्राध्यापिकाएं डॉ.हेमलता सिदार,नाज़नीं बेग,सत्यम मिश्रा,और रोमा टंडन ने अपना सहयोग देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।इसमें बी.एड.चतुर्थ सेमेस्टर व द्वितीय सेमेस्टर के अधिक से अधिक छात्राओ ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

You may have missed