March 6, 2026

इस्पात नगरी भिलाई में पहली बार स्वदेशी मेला…

IMG-20260228-WA0030
  • 🔴भिलाई की जनता में मेले का उत्साह’** 
  • 🔴 अजय भसीन मेला संयोजक, भोजराज सिन्हा, सरोजिनी पाणिग्रही सह-संयोजक नियुक्त हुए।
  • 🔴स्वागत समिति की घोषणा मे दिनकर बसौटीया अध्यक्ष, और दिव्या भसीन मक्कड़ सचिव नियुक्त हुए।

 भिलाई* । स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई, भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा इस्पात नगरी भिलाई में पहली बार स्वदेशी मेले का आयोजन जयंती स्टेडियम के सामने मैदान मे किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों, कुटीर उद्योगों एवं स्वदेशी उद्यमों को प्रोत्साहन देना तथा आमजन को आत्मनिर्भर भारत की भावना से जोड़ना है।

 

मेले में 22 राज्यों के स्वदेशी उत्पाद, हस्तशिल्प सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुएँ, जैविक उत्पाद, पारंपरिक खान-पान एवं स्थानीय उद्यमियों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

यह आयोजन न केवल व्यापार को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों और लघु उद्योगों को एक सशक्त मंच भी प्रदान करेगा।

 

आयोजकों के अनुसार, मेले का मुख्य उद्देश्य “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” स्वावलम्बी भारत की संकल्पना को साकार करना है, ताकि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति समाज में जागरूकता बढ़े तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

इस स्वदेशी मेले की तैयारीयो को लेकर आज एक विशेष बैठक आयोजित की गई थी ।यह बैठक पंजाबी पैलेस सेक्टर 5 में सभी कार्यकर्ताओं व अतिथियों के साथ संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में

छ ग राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा जी उपस्थित हुए।मुख्य रूप से

स्वदेशी मेला प्रान्त प्रमुख श्री अमर बंसल ,भारतीय विपणन विकास केंद्र प्रबंधक एवम प्रान्त संपर्क प्रमुख श्री सुब्रत चाकी ,प्रान्त प्रमुख संघर्ष वाहिनी श्री दिनेश पाटिल जी, जी आर जगत, व छ ग चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व चेम्बर के पदाधिकारि उपस्थित थे।

बैठक में विशेष घोषणा की गई चेम्बर के प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन जी को स्वदेशी मेला का संयोजक नियुक्त किया गया।

मेला सहसंयोजक के रूप में श्री भोजराज सिन्हा व सरोजनी पाणिग्रही जी का नाम घोषित किया गया।

स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री दिनकर बासोतिया जी नियुक्त किये गए।

संयोजक श्री अजय भसीन ने बताया कि यह स्वदेशी मेला 13 से 19 मार्च को जयंती स्टेडियम के पास सिविक सेंटर में आयोजित किया जा रहा है ।भिलाई में पहली बार यह मेला लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

भसीन जी ने सभी नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं से इस यवस्वदेशी मेले में सहभागिता कर स्वदेशी अभियान को सशक्त बनाने की अपील की गई है।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना कार्यक्रम मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।