March 6, 2026

भिलाई के 125 श्रद्धालुओं की बनारस काशी विश्वनाथ, माँ अन्नपूर्णा,भैरव बाबा , विंध्याचल में माँ विंध्यवासिनी व अयोध्या में श्री राम मंदिर यात्रा पूरी कर लौटे सभी का भव्य स्वागत पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन पर हुवा…

IMG-20260302-WA0000

भिलाई के 125 श्रद्धालुओं की बनारस काशी विश्वनाथ, माँ अन्नपूर्णा,भैरव बाबा , विंध्याचल में माँ विंध्यवासिनी व अयोध्या में श्री राम मंदिर यात्रा पूरी कर लौटे सभी का भव्य स्वागत पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन पर हुवा यह यात्रा दिनांक 25/02/2026 से ट्रेन में यात्रा प्रारंभ हुई और बनारस से विंध्याचल और विंध्याचल से अयोध्या लगभग 125 की संख्या में वृद्ध व महिला शक्ति,

व युवा साथी द्वारा बाबा काशी विश्वनाथ की यात्रा कर प्रभु से भिलाई की खुशहाली और समृद्धि की कामना की जहाँ भव्य मंदिर भगवान के भव्य दर्शन हुए आध्यात्मिक व मोक्ष की नगरी वाराणशी का एक अद्भुत महत्व सनातन धर्म में है और 150 वर्षों के संघर्ष के बाद बने राम मंदिर की भव्यता को शब्दों से उल्लेख करना संभव नहीं है,

इस धार्मिक यात्रा में लोगो का स्वागत करने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय जी उपस्थित हुए थे यह यात्रा पूर्व पार्षद ,जिला भाजपा पदाधिकारी कुलेश्वर प्रसाद (रिंकू साहू ), व्यवसायी-विनोद चौधरी,विशाल सिंह , पार्षद-ईश्वरी नेताम ,अभिलाष ,संदीप राठौर ,आदित्य नंदा ,श्याम राठौड़ जी ,गोविंद राठौड़ जी व महिला शक्ति के नेतृत्व में पूरी यात्रा सफलता पूर्वक संपन्न हुई ।

विनीत-कुलेश्वर प्रसाद (रिंकू साहू )

 

You may have missed