March 6, 2026

ईरान में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके, कहीं इसका कनेक्शन परमाणु परीक्षण से तो नहीं?

IMG_20250514_085349_1280_x_720_pixel
  • अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है. ये भूकंप ईरान के गराश प्रांत में आया है. ये इलाका सेस्मिक एक्टिविटी का केंद्र है लेकिन युद्ध के बीच आए भूंकप की वजह से इसे लेकर तरह तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं और इसे न्यूक्लियर टेस्ट से जोड़ा जा रहा है.

नई दिल्ली,03 मार्च 2026: अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है. ये भूकंप ईरान के गराश इलाके में आया है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (⁠USGS) ने कहा है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी. ⁠USGS ने कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था.

गराश ईरान के फार्स प्रांत (Fars Province) में स्थित एक शहर है. यह Gerash County का मुख्यालय है और दक्षिणी ईरान में लारेस्तान क्षेत्र के हिस्से में आता है. ईरान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंपीय सक्रिय (seismically active) देशों में से एक है, क्योंकि यहां अरेबियन प्लेट और यूरेशियन की टक्कर से जाग्रोस फोल्ड थ्रस्ट बेल्ट बना हुआ है. गराश इसी बेल्ट का हिस्सा है.इस क्षेत्र में 4 से 5 मैग्निट्यूड के भूकंप काफी आम हैं. 3 मार्च 2026 को गराश में 4.3 मैग्निट्यूड का भूकंप आया है.

 

 

You may have missed