March 6, 2026

खुशियों की होली का 12वां वर्ष: ब्रज की होली संग महिला शक्ति का सम्मान…

IMG-20260306-WA0018

शहर में सामाजिक सरोकारों के लिए कार्यरत संस्था द्वारा अध्यक्ष अभिजीत पारख के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों से मनाई जा रही “खुशियों की होली” इस वर्ष विशेष रूप से ब्रज की पारंपरिक शैली में आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन जालाराम वाटिका में उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर होली के साथ-साथ महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज की प्रेरणादायी 8 महिलाओं का सम्मान किया गया। “8 वंडर्स वीमेन अवार्ड” के तहत सम्मानित महिलाओं की सूची इस प्रकार है:

1.Mrs. Tanushree Sharma

2. G. Renjana Kumar Vice Principal Shakuntala vidyalaya

3. Dr. Kiran Bala Patel

4.Mrs. Anubhati Thakur

5. Mrs. Anamika Melana

6. Miss Anjali Singh (Animal Savior, Chhattisgarh)

7. Miss Shweta Sabani

8. Miss Priyanka Upadhyay

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मानसी गुलाटी, जूही व्यास, तथा Nav Drishti Foundation के अध्यक्ष राज अड़तिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विशिष्ट अतिथियों में जूही व्यास, पायल जैन, डॉ. मानसी गुलाटी।

साथ ही में इंदरजीत सिंह (चोटू भैया) HTC, बालाजी मोबाइल, दादा ब्रदर्स, जालाराम वाटिका एवं भारती जैन संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत 300 से अधिक आंगनवाड़ी बच्चों को होली किट वितरित कर उनके साथ रंगों की खुशियां साझा की गईं। बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं तथा भजन प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस आयोजन के ट्रैवलिंग पार्टनर दादा ब्रदर्स एवं वेन्यू पार्टनर जालाराम वाटिका रहे।

अपनी गायिका से सबका मन भरने का काम प्रीति Rajgidiya , गौरव bajaj, simple राठी, priyanshu राठी जी ने बहोत खूबी से किया!!

आयोजन की सफलता में टीम सदस्य – पूर्वी अड़तिया, प्रियंका जायसवाल, दीपिका पॉल, केसर, ऋषभ, शिवम, समीर, स्मिता टांडी, अखिल, आरती, रूपल, अंजलि सिंह, हर्षा , नेहा, खुशबू, अंकित, सीखा, प्रांजल और आदित्य…

– का विशेष योगदान रहा।

अध्यक्ष अभिजीत पारख ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुंचाना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। “खुशियों की होली” का यह आयोजन सामाजिक समरसता, सेवा और सम्मान का संदेश देता है।