Home छत्तीसगढ़ बस्तर से आज तक राज्यसभा में कोई नहीं पहुंचा

बस्तर से आज तक राज्यसभा में कोई नहीं पहुंचा

31295
29

रायपुर/ यह एक तथ्य है की बस्तर से आज तक राज्यसभा में कोई नहीं पहुंचा है। छत्तीसगढ़ के कोटे से राज्यसभा में रिक्त हो रही एक सीट के लिए होने वाले चुनाव में  बस्तर से किसी को लड़ाने की मांग उठ रही है .बस्तर   में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा मीडिया से चर्चा के दौरान राज्यसभा में बस्तर के प्रतिनिधित्व से जुड़े एक सवाल के जवाब में यह कहे जाने पर कि लोकसभा और विधानसभा में बस्तर के लोग चुनकर पहुंचते हैं तो राज्यसभा में भी पहुंच जाएंगे के बाद बस्तर के स्थानीय नेताओं की ओर से भी तेजी से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। सांसद दिनेश कश्यप और पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप ने राज्यसभा में बस्तर से प्रतिनिधित्व दिए जाने की वकालत करते हुए कहा कि पार्टी को इस पर विचार करना चाहिए।दिनेश कश्यप ने कहा है कि पार्टियां तय करती है कि किसे राज्यसभा का चुनाव लड़ाया जाय यदि बस्तर से किसी को लड़ाने का विचार भाजपा कर रही है तो यह अच्छी बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here