September 6, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय द्वारा छात्रों की करियर तैयारी एवं व्यावसायिक दक्षताओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से Naandi Foundation तथा Mahindra Pride Classroom के सहयोग से आयोजित “रोज़गारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम” का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

IMG-20260330-WA0027

भिलाई महिला महाविद्यालय द्वारा छात्रों की करियर तैयारी एवं व्यावसायिक दक्षताओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से Naandi Foundation तथा Mahindra Pride Classroom के सहयोग से आयोजित “रोज़गारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम” का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में हिरेश कुमार साहू द्वारा विद्यार्थियों को आवश्यक रोजगार कौशलों पर प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इंटरैक्टिव गतिविधियों, वास्तविक जीवन के उदाहरणों तथा व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का विकास हुआ एवं उन्हें पेशेवर दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पाँच दिवसीय सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को क्रमबद्ध रूप से विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को अपनी विशेषताओं की पहचान, आत्मसम्मान एवं आत्मविश्वास निर्माण तथा समाज एवं कार्यस्थल में महिलाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई ,अंग्रेजी भाषा के महत्व, मौखिक एवं अमौखिक संप्रेषण, शारीरिक भाषा , व्यावसायिक नैतिकता, ईमानदारी, सम्मान एवं कार्यस्थल पर आचरण, समूह चर्चा की संरचना, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता साक्षात्कार कौशल, आत्म-परिचय, शारीरिक भाषा, रिज़्यूमे निर्माण एवं साक्षात्कार के आवश्यक नियमों की जानकारी प्रदान की गई।

समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण से उनके आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल एवं करियर के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता जोशी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सलमा मोहम्मद शाफी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. मोहना सुशांत पंडित के मार्गदर्शन तथा सदस्य डॉ. सलमा मोहम्मद डॉ. एम. माधुरी देवी, डॉ. रंजना साहू एवं डॉ. सरिता जोशी के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ भारती वर्मा, डॉ. भावना पांडे, डॉ.प्रतीक्षा पांडे, डॉ. राजश्री शर्मा, श्रीमती नाज़नीन बेग, काकोली सिंघा, रोमा टंडन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में कुल 149 विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की एवं प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया। समापन सत्र सकारात्मक फीडबैक के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना की। महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

You may have missed