June 5, 2026

ग्राम देवपुर में विकास की नई पहल: जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने किया टीना शेड निर्माण का भूमिपूजन…

IMG-20260331-WA0000
  • बिरनपुर और बोधसेमरा में बनेगा टीना शेड, ग्रामीणों को मिलेगा सामुदायिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधा

नगरी।जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा द्वारा ग्राम पंचायत देवपुर के आश्रित ग्राम बिरनपुर एवं बोधसेमरा में टीना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि टीना शेड का निर्माण गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के संचालन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है और जिला पंचायत लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने आगे बताया कि केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर एक ही विचारधारा की सरकार होने के कारण विकास कार्यों को तेजी से स्वीकृति और क्रियान्वयन मिल रहा है, जिसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में इसी तरह के जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर सभापति एवं जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी, सरपंच आत्माराम नेताम, सचिव डीगम्बर साहू, राइसमिल देवपुर संचालक मिथलेश साहू, सिरसिदा सरपंच नरसिंग मरकाम, पूर्व सरपंच आरती ध्रुव सहित भाजपा कार्यकर्ता रवि भट्ट, हनी कश्यप, भानेन्द्र सुरेशा, कार्तिक राम साहू, सुभाष पटेल, प्रताप सुरेशा, ईश्वरी कोसरे, तिलक मरकाम, बंशी साहू, शंकर सेन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने टीना शेड निर्माण कार्य के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस निर्माण से गांव में होने वाले आयोजनों और बैठकों के लिए एक स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे सामाजिक जीवन को नई मजबूती मिलेगी।

You may have missed