भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा निः शुल्क प्री बी.एड. की कक्षाओं का शुभारंभ …
भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा हॉस्पिटल सेक्टर में संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री. बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए निः शुल्क कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस निः शुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं से जुड़कर छात्राएं लाभान्वित होंगी। और प्री. बी.एड. प्रवेश परीक्षा में निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगी।
उन्होंने यह भी बताया कि यह शिक्षा विभाग द्वारा 2017 से प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही है। शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोहना सुशांत पंडित के मार्गदर्शन व निर्देशन से इन कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग की अन्य सहायक प्राध्यापिकाओं ने सिलेबस एवं परीक्षा के पैटर्न के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती नाज़नीन बेग व आभार प्रदर्शन श्रीमती रोमा टंडन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग की अन्य सहायक प्राध्यापिकाएं डॉ. हेमलता सिदार, डॉ. भावना चौहान का योगदान रहा। छात्राओं ने इस अवसर पर उत्साहपूर्वक सहभागिता दी तथा विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर परीक्षा संबंधी अपनी जिज्ञासाएं शांत की।
