June 5, 2026

ऑपरेशन निश्चय के तहत धमतरी पुलिस का चौथा बड़ा अभियान- 150 स्थानों पर दबिश – नशे तथा नशे के कारोबार एवं परिवहन पर कड़ा प्रहार…

IMG-20260405-WA0001
  • 04 सूखे नशे के सौदागर,17 आबकारी एक्ट एवं 01 व्यक्ति देशी कट्टा के साथ आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार,30 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
  • ▪️ *नशे और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, अभियान आगे भी लगातार रहेगा जारी*

◆आईजी रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एसपी.धमतरी के नेतृत्व में धमतरी पुलिस द्वारा कल शाम से लेकर सुबह एक विशेष सघन “अभियान निश्चय” चलाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 150 स्थानों पर दबिश दी गई एवं संदेहियों को चेक किया गया।

इस दौरान अलग-अलग कुल 30 टीम बनाकर गुंडा-बदमाश,असामाजिक तत्व एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की गई।

🔹 *अभियान की प्रमुख कार्यवाही*-:

◆ *एनडीपीएस एक्ट*-: थाना सिटी कोतवाली धमतरी, थाना अर्जुनी, थाना कुरूद एवं थाना भखारा में एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

जिसमें कुल 04 प्रकरण,04 आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं।

◆ *जप्त मादक पदार्थ :*

कुल 3.97 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया।

*एनडीपीएस.एक्ट में गिरफ्तार आरोपी का नाम*

*(01)* हेमंत पांडेय पिता अशोक पांडेय उम्र 26 वर्ष साकिन स्टेशन पारा धमतरी, हाल महिमा सागर वार्ड,मैला गढ्ढा के पास अटल आवास धमतरी।

*(02)* गुलशन कुमार साहू पिता खेमलाल साहू उम्र 28 वर्ष,साकिन सरसोंपुरी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.)

 

*(03)* लिखेन्द्र कुमार साहू पिता हेमलाल साहू ,उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं 12 मिनी माता चौक भठेली,थाना भखारा, जिला धमतरी(छ.ग.)

*(04)* भूपेंद्र साहू पिता लक्ष्मी साहू उम्र 22 वर्ष,साकिन इंद्रानगर कुरूद, थाना कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग.)

 

◆ *आबकारी एक्ट*-:

● 34(2) में 06 प्रकरण में 06 व्यक्तियों से कुल 113.96 लीटर अवैध शराब जप्त किया है।

एवं 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण मे 10 व्यक्ति एवं 36(च) में 01 प्रकरण 01व्यक्ति के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

कुल 17 प्रकरणों में 17 व्यक्तियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*34(2) के प्रकरण में गिरफ्तार 06 आरोपी का नाम*-

*(01)* तारकेश्वर उर्फ टाकू पिता स्व.आनंद राम मीनपाल, उम्र 40 वर्ष,साकिन अर्जुनी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी,(छ.ग.)

*(02)* गंगा राम कुंजाम पिता अशोक कुंजाम, उम्र 28 वर्ष साकिन बागोडार,(जोगीडीह) थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.)

*(03)* देव कुमार ध्रुव पिता जेठू राम ध्रुव उम्र 59 वर्ष साकिन हिंच्छापुर थाना सिहावा

*(04)* देवंतीन ध्रुव पति स्वर्गीय मोहन ध्रुव उम्र 60 वर्ष साकिन नवापारा रामनगर सांकरा थाना सिहावा।

*(05)* पप्पू सिन्हा पिता कचरू राम सिन्हा उम्र 34 वर्ष ,साकिन बोइर गांव थाना मेचका,जिला धमतरी।

*(06)* चमेली साहू पति चुम्बन साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बेलोरा,थाना मगरलोड

 

◆ *प्रतिबंधक कार्यवाही*-:

धारा 170,126,135 बीएनएसएस. के तहत – 30 प्रकरण 30 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।

 

◆ *आर्म्स एक्ट*

● 01 प्रकरण 01 आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, जिसमें 01नग 12 बोर देशी कट्टा(पिस्टल ),02 नग 12 बोर कारतुस जप्त किया गया।

*आरोपी का नाम-*

रवि नायक उर्फ भूरी नायक पिता सुरेश नायक,उम्र 23 वर्ष साकिन पोस्ट ऑफिस वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

 

● उल्लेखनीय है कि धमतरी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों एवं ऐसे कृत्यों को बढ़ावा देने वाले होटल, ढाबा एवं खोमचा संचालकों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

गुंडा-बदमाशों एवं निगरानीशुदा असामाजिक तत्वों की पुलिस लाइन रूद्री में परेड भी कराई गई,

साथ ही उन्हें कानून का पालन करने एवं नशा एवं अपराध से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।

इसके अलावा भी अलग- अलग विशेष अवसरों पर भी परेड कराई गई जा चुकी है।

 

▪️ *धमतरी पुलिस का संदेश*-:

धमतरी पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशे के विरुद्ध लड़ाई लड़ने एवं गुंडा-बदमाशों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन अभियान चला रही है।

आगे भी ऐसी कड़ी कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।