June 5, 2026

कूड़े में फेंके नहीं बल्कि ऐसे करें छिलकों का इस्तेमाल.. डार्क सर्कल होंगे दूर, स्किन डैमेज का होगा टाटा-बाय बाय…

69d22ba38b515-skin-care-from-vegetable-and-fruit-peels-053000759-16x9

Skin Care From Vegetable And Fruit Peels: कूड़े में फेंके नहीं बल्कि ऐसे करें छिलकों का इस्तेमाल.. डार्क सर्कल होंगे दूर, स्किन डैमेज का होगा टाटा-बाय बाय

नेचुरल स्किनकेयर न तो महंगा होता है और न ही मुश्किल. बस जरूरत है सही जानकारी और समझदारी की. आपकी रसोई में मौजूद ये साधारण चीजें ही आपकी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बना सकती हैं

हमारी रसोई सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं है, बल्कि यह ऐसी जगह भी है जहां हेयर केयर से लेकर स्किन केयर से जुड़े एक से एक हैक्स मौजूद होते हैं. लेकिन बस हमें इन नेचुरल उपाय के बारे में पता नहीं होता. बदलते समय के साथ हमने मान लिया है कि बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स ही स्किन केयर के लिए बेस्ट होते हैं.

सच तो यह है कि जिन चीजों को हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, उनमें ही ऐसे एंजाइम्स मौजूद होते हैं जो स्किन को नेचुरली ग्लो देने में मददगार साबित होते हैं. चलिए जानते हैं कुछ ऐसे अनोखे लेकिन असरदार किचन हैक्स, जो आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं.

आलू के छिलके से पाएं आंखों में ग्लो

आलू के छिलकों में मौजूद कैटेकोलेस एंजाइम स्किन पर हल्का ब्लीचिंग असर देता है. यह डार्क सर्कल्स को कम करने और आंखों की सूजन घटाने में मदद करता है. इसके इस्तेमाल के लिए ताजे छिलकों को आंखों के नीचे हल्के हाथों से 5–7 मिनट तक रगड़ें और फिर ठंडे पानी से साफ कर लें.

केले के छिलके से होगी स्किन रिपेयर

केले के छिलकों में पाए जाने वाले फैटी एसिड्स स्किन को न्यूट्रिशन देते हैं और उसे रिपेयर करने में मदद करते हैं. यह पिंप्लस को कम करने और सन डैमेज को सुधारने में भी फायदेमंद होते हैं. इसके लिए छिलके के अंदरूनी हिस्से को चेहरे पर हल्के से मसाज करें और 10 मिनट के बाद धो लें.

संतरे के छिलके से पाएं ग्लोइंग स्किन

संतरे के छिलकों में विटामिन C काफी ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है, जो स्किन में कोलेजन पैदा करता है और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है. इसके लिए छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाएं और उसमें गुलाब जल मिलाकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल करें.

इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट

किसी भी नेचुरल चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर स्किन पर कट, जलन या इरिटेशन हो तो इनका इस्तेमाल न करें. साथ ही हफ्ते में 1–2 बार से ज्यादा इनका इस्तेमाल न करें.