भिलाई, दिनांक 7 अप्रैल 2026: घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र की अग्निशमन सेवा तत्काल सक्रिय हुई और दमकल दल ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूर्णतः काबू पा लिया। उस समय मुख्य स्विचगियर कक्ष एवं कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया।
इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। एक संविदा कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



