June 5, 2026

भाजपा स्थापना दिवस पर उन्नत कृषकों का सम्मान…

IMG-20260407-WA0011
  • तरौद में किसान मोर्चा का कार्यक्रम, बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता हुए शामिल

जांजगीर-चांपा। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा उन्नत कृषक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन अकलतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम तरौद में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने की। इस अवसर पर श्रीमती सत्या लता मिरी, ठाकुर शिव चमन सिंह, इंजीनियर रवि पांडे, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, राजेश्वर पटले, नगर पंचायत बलौदा अध्यक्ष श्रीमती शारदा सनत देवांगन, गुरु दयाल पाटले, अनुराग तिवारी, शिशिर शर्मा, प्रेम सागर कश्यप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में देवतुल्य किसानों का सम्मान भगवा गमछा पहनाकर किया गया। सम्मानित किसानों में रामा यादव, लालजी भेड़पाल, दुलरवा यादव, कन्हैया यादव, प्रेमचंद साहू, मिलाप यादव, चमरा भेड़पाल, दिनेश मरावी, भरत नायक, भोला केवट, चेतन भेड़पाल, गोपाल यादव, रामपाल यादव, जयकुमार मरावी, प्रकाश बोरकर, कुंज बिहारी, त्रिवेणी सिंह, ताराचंद साहू, मुन्ना नायक, छत्रराम नायक, पहारू केवट, विजय नायक, अंगद कश्यप, दाऊराम यादव, कुमारी बाई साहू, बबली साहू, रामकृष्ण कश्यप, जागेश्वर प्रसाद साहू, मंजू वैष्णव, अशोक पुरी गोस्वामी, शिवकुमार तिवारी सहित अन्य किसान शामिल रहे।

इस दौरान भाजपा अकलतरा मंडल अध्यक्ष गोपेश तुलस्यान, जिला उपाध्यक्ष समीर शुक्ला, राकेश शुक्ला, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश यादव, चंदा राम कश्यप, बृजेश मिश्रा, सत्येंद्र कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने किसानों के योगदान को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके सम्मान को आवश्यक बताया। अंत में सभी अतिथियों ने किसानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You may have missed