June 6, 2026

14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन; 210 KM का सफर ढाई घंटे में होगा पूरा…

PM-Modi-expressway-inauguration

पूर्वी दिल्ली। 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए दिल्ली सहारनपुर देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्धाटन पीएम नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून से करेंगे। पांच घंटे का सफर वाहन चालक सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ढाई घंटे में पूरा कर सकेंगे

दिल्ली से देहरादून पहुंचना पहले से भी और आसान हो जाएगा। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी कार्यक्रम की कमान संभालेंगे। पिछले चार माह से हाईवे पर वाहनों से ट्रायल हो रहा था, जो पूरा हो चुका है।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी विकास का जो वादा करते हैं वह पूरा करते हैं। यह हाईवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। हाईवे बनने से वाहन चालकों को भीषण जाम से निजात मिलेगी। खजूरी चौक पर लगने वाला जाम हाईवे की वजह से खत्म हो गया है।

उन्हाेंने बताया कि पीएम देहरादून से उद्धाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश के सीएम बागपत में रहेंगे और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता गीता कालोनी में कार्यक्रम में रहेंगी। दोनों जगह पीएम का कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना जाएगा।

दिल्ली सहारनपुर देहरादून राजमार्ग

कुल लंबाई : 210 किलोमीटर

दिल्ली से देहरादून पहुंचने का समय : ढाई घंटे

वाहनों की रफ्तार : 100 प्रतिघंटा

कुल लागत : 12 हजार करोड़ रुपये।

लेन : छह

इंटरचेंज : सात

रेलवे ओवरब्रिज : दाे

पुल : दस

तीन चरणों में बना है एक्सप्रेसवे

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पहला चरण अक्षरधाम से बागपत

दूसरा चरण बागपत से सहारनपुर तक है

तीसरा चरण है सहारनपुर से देहरादून तक

एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

इस एक्सप्रेसवे पर एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर है। यह कारिडोर राजाजी नेशनल पार्क से होकर गुजरेगा।

देहरादून के पास 340 मीटर लंबी ढाटकाली सुरंग बनाई गई है।

 

You may have missed