June 5, 2026

जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा ने विशाल नगर में बारिश पूर्व पोकलेन मशीन से नाले की सफाई का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण…

IMG-20260409-WA0026

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा ने जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत विशाल नगर में पोकलेन मशीन की सहायता से बारिश पूर्व नाला सफाई के अभियान की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में किया.

 

जोन कमिश्नर ने निगम आयुक्त के निर्देशानुसार गर्मी के दौरान जोन 10 के सभी 7 वार्डो के समस्त नालों की बारिश पूर्व गन्दे पानी की सुगम निकास व्यवस्था कायम करने पूर्ण सघन सफाई अभियान चलाकर करने के निर्देश जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिए.