अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय साधारण सभा बैठक सम्पन्…
🕉️ *अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत: छत्तीसगढ़* 🕉️
——————-
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय साधारण सभा दिनांक 3-4-5 अप्रैल 2026 को *हरिद्वार* स्थित *गायत्री शक्तिपीठ, शांतिकुंज* में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
देश के 36 प्रांतों से कुल 276 कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें 46 महिला कार्यकर्ता भी सम्मिलित थीं।
त्रि-दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र में शांतिकुंज परिसर के मुख्य प्रबंधक आदरणीय श्री योगेन्द्र गिरी जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राहक पंचायत और गायत्री परिवार समान उद्देश्य के साथ कार्य कर रहे हैं — एक आध्यात्मिक क्षेत्र में तथा दूसरा सामाजिक क्षेत्र में।
राष्ट्रीय साधारण सभा में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के उपरांत निम्नलिखित तीन प्रस्ताव पारित किए गए —
1️⃣ *शोषण-मुक्त, गुणवत्तापूर्ण, सस्ती एवं सुलभ शिक्षा सुनिश्चित की जाए*।
2️⃣ *बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कानून बनाया जाए*।
3️⃣ *ऊर्जा संकट के समय ग्राहक समाज सरकार के साथ खड़ा रहे*।
तीसरा प्रस्ताव विशेष रूप से वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के संदर्भ में पारित किया गया, जिसमें तेल की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि न कर आमजन को राहत प्रदान करने हेतु भारत सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया गया।
राष्ट्रीय साधारण सभा में संत शिरोमणि सदगुरु श्री रविदास जी के 650 वें प्राकट्य वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा में माननीय सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी के वक्तव्य का वाचन भी किया गया।
*पहला दिन 04/04/2026*
*प्रथम सत्र* का शुभारंभ श्री दिनकर सबनीस जी (संगठन मंत्री) , श्री नारायण भाई शाह जी (अध्यक्ष) , श्री अशोक पांडे जी (उपाध्यक्ष ) , श्रीमती आशा सिंह जी (उपाध्यक्ष ) , श्री जयंत भाई कथिरिया जी (सचिव) , ने दीप प्रज्वलन व मां भारती की पूजन करके किया गया । गत साधारण सभा बाराबंकी लखनऊ का प्रतिवेदन वाचन किया गया।
विभिन्न प्रांतों से आए हुए प्रतिनिधियों की प्रांतशः अपेक्षित एवं प्रशासन उपस्थित संख्या ली गई तथा कार्यकर्ता परिवार में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं साधारण सभा से संबंधित विभिन्न प्रकार की सूचनाएं प्रदान की गई।
*द्वतीय सत्र* में मुख्य अतिथि के रूप में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार के व्यवस्था प्रमुख *श्री योगेंद्र गिरी जी महाराज* उपस्थित रहे l श्री योगेंद्र गिरी जी द्वारा कहा गया कि ग्राहक पंचायत संगठन राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए शोषित-पीड़ित ग्राहकों को न्याय दिलाने एवं ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का जो अभियान चलाया जा रहा है वह एक दैवीय कार्य है और ऐसे प्रत्येक कार्य को करने वाले संगठन के साथ गायत्री परिवार सहयोग के लिए सदैव तैयार है l इसी दौरान ग्राहक दृष्टि स्मारिका एवं डायरी का विमोचन किया गया। शिक्षा क्षेत्र में हो रहे विसंगतियों को दूर करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। श्री नारायण भाई शाह जी द्वारा सभी को संबोधित किया गया एवं अथितिओ का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
*तृतीय सत्र* में महिला कार्य को देश भर बढ़ाने हेतु श्रीमती वीणा दीदी द्वारा चर्चा की गई।
15 मार्च विश्व उपभोक्ता दिवस विषय पर सभी से विस्तार से चर्चा श्रीमती नेहा दीदी द्वारा की गई , जिसमे सभी ने अपने अपने सुझाव दिए। प्रांतशः वृत्त निवेदन किया गया।
*चतुर्थ सत्र* में उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक श्री शैलेन्द्र जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ ,जिसमे उन्होंने समाज में कार्य करते हुए कई अपने अनुभव सुनाए। उन्होंने सामाजिक जीवन में कार्य की कठिनाइयां, चुनौतियां तथा संघ कार्य की 100 वर्ष के संघर्ष की बात विस्तार से बताया गया।
*पंचम सत्र* में श्री दिनकर सबनीस जी ने कहा कि ग्राहक संरक्षण के कार्य में ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रत्येक इकाई में सक्रिय ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र होना चाहिए । उन्होंने कहा शोषित – पीड़ित ग्राहक हमसे संपर्क कर सके। हमारे पास विषय विशेषज्ञ की सूची होना चाहिए । हमारे कार्यकर्ता भी अध्यन करके विषय विशेषज्ञ बन सकते है । मार्गदर्शन केंद्र पर एक रजिस्टर होना चाहिए, जिसे हम समस्या रजिस्टर कह सकते है , जिसमे ग्राहक की समस्या को दर्ज किया जावे। प्रांतों के सभी जिलों में एक एक मॉडल ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र हमे बनाना है ।
प्रथम दिवस के अंत में क्षेत्रशाः बैठक की गई , जिसमे क्षेत्रों के सभी प्रांतों के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की ।
मध्य क्षेत्र में चर्चा हेतु श्री अशोक पांडे जी (उपाध्यक्ष) , श्री रविकांत जायसवाल जी (कार्यकारिणी सदस्य) के साथ श्री अलंकार वशिष्ट जी (क्षेत्रीय संगठन मंत्री) एवं श्री विजय पाटिल जी (क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री) की विशेष उपस्थिति रही।
*दूसरा दिन 05/04/2026*
*षष्ठम् सत्र* में श्री दिनकर सबनीस जी का पाथेय सभी को प्राप्त हुआ । उन्होंने कहा कि हमे सही दिशा में काम करना चाहिए। ग्राहक के लिए जो व्यवस्था बनी है ,वह सही चल रही है या नही। हमारा संगठन ग्राहकों का संरक्षण करने वाला संगठन है। हमे हमारे काम का दायरा बढ़ाना चाहिए। हम समाज के लिए लड़ाई लड़ रहे है तो हम ग्राहक कार्यकर्ता बनने के लिए आगे बढ़ेंगे। हमें गरीब शोषित वर्ग के ग्राहकों के लिए काम करना चाहिए और जन आंदोलन खड़ा करना है । जिसके लिए जनता के मुद्दे उठाने पड़ेंगे। हमें ऐसी व्यवस्था देनी है ,जिसमे आभाव ग्रस्त व्यक्ति आसानी से हमारे पास आ सके। अपने क्षेत्र में क्या कार्यक्रम लेना है एवं गतिविधि क्या चलाना है — ? हमें विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास (जीडीपी) मापने का सही पैमाना ग्राहक संतुष्टि ही होना चाहिए। ग्राहक चिंतन व ग्राहक पॉलिसी बनना चाहिए । जिससे आर्थिक विकास की दिशा ठीक हो जाए। उन्होंने कहा कि हमारा काम बढ़ रहा है । नए नए कार्यकर्ता जुड़ रहे है । नए कार्यकर्ताओं का विकास करते जाना है और कार्य को सही दिशा में काम करते जाना है।
*सप्तम सत्र* में विधि आयाम विषय पर सभी प्रांतों के कार्यों पर चर्चा व विचार किया गया। सत्र में सूचना दी गई कि *अप्रैल, मई , जून* 2026 में क्षेत्र वार *अभ्यास वर्ग* करना है।
*अष्टम सत्र (समापन सत्र)* में हमारे संघ के अखिल भारतीय संपर्क अधिकारी *श्री मंगेश जी* का पाथेय प्राप्त हुआ ! उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता हमेशा अपनी दृष्टि खुली रखता है। घोष वाक्य *हम बदलेंगे – युग बदलेगा*। पहले हमें बदलना है तो हम समाज को बदलने को कह सकते है। समाज के लिए संगठन के लिए जो आवश्यक होगा वैसा मै परिवर्तन करूंगा। कार्यकर्ता से प्रत्यक्ष मिलना संपर्क करना ,अपने काम में होना चाहिए । जिससे कार्यकर्ता की स्थिति का सही जानकारी हमें होती रहती है। हमारे अनिवार्य कार्यक्रम होते है, उनसे हमारे कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ती है और संगठन का काम प्रभावी होता है। प्रवास कार्य के लिए कार्यकर्ताओं के लिए , कार्यक्रम के लिए होते है । स्थानीय कार्यकर्ताओं को साथ लेकर प्रवास करना चाहिए । हमें अपने प्रवास जानकारी अपने स्थान के संगठन अधिकारी को देना चाहिए।
विश्व स्तरीय तेल संकट होते हुए भी भारत सरकार ने ग्राहक हित में पेट्रोलियम पदार्थो का भाव स्थिर रखने के लिए साधारण सभा ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया ।
नवीन दायित्व घोषणा में श्री मुकेश त्यागी जी (प्रचारक RSS) को राष्ट्रीय सह पर्यावरण प्रमुख राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया।
साधारण सभा का समापन में कल्याण मंत्र लिया गया।
बैठक का संचालन राष्ट्रीय सचिव श्री जयंत भाई कथिरिया जी ने किया।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के हरिद्वार साधारण सभा बैठक में छत्तीसगढ़ प्रान्त से केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री रविकांत जायसवाल जी , प्रान्त अध्यक्ष श्री राकेश चंद्राकर जी , उपाध्यक्ष श्री अमित वर्मा जी , सचिव देवेन्द्र कौशिक जी , संगठन मंत्री रामपाल जादौन जी , कोषाध्यक्ष श्री अजय पाध्ये जी ,महिला आयाम प्रमुख सुश्री सुनीता मानिकपुरी जी , प्रचार आयाम प्रमुख श्री उमेश पासवान जी , विधि आयाम प्रमुख सुश्री पूर्णिमा सिंह जी उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी प्रान्त सचिव देवेन्द्र कौशिक ने दिया है!
सधन्यवाद!
* *आपका अपना*
*राकेश चंद्राकर *देवेन्द्र कौशिक*
*प्रांत अध्यक्ष* *प्रांत सचिव*
*छत्तीसगढ़* *छत्तीसगढ़*
9300671140 9300480024

