सी सी एफ सी क्लब (कोलकाता क्रिकेट एवं फुटबॉल क्लब )अखिल भारतीय साइकिल पोलो “फ्लड लाइट”आमंत्रण कप 2025-26 में गत वर्ष की विजेता छत्तीसगढ़ महिला टीम की लगातार बढ़त…
भारतीय साइकिल पोलो महासंघ के पूर्व संयुक्त सचिव श्री विनायक चन्नावार एवं बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह तथा दुर्ग जिला साइकलिंग संघ के सचिव देव प्रकाश वर्मा ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बंगाल साइकिल पोलो एसोसिएशन एवं सी सी एफ सी क्लब ऑल इंडिया इनविटेशन कप साइकिल पोलो प्रतियोगिता का आयोजन कलकत्ता पश्चिम बंगाल में 8 से 12 अप्रैल तक किया जा रहा है जिसमें भारत के शीर्ष 8 पुरुष टीम ( भारतीय वायु सेना, प्रादेशिक सेना, भारतीय थल सेना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, केरल, तेलंगाना एवं मेजबान पश्चिम बंगाल हिस्सा लेंगे महिला वर्ग में शीर्ष 6 टीम ( छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, केरल, तेलंगाना एवं कर्नाटक हिस्सा लें रही हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन हुए मैच में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने केरल को एक तरफा 10-2 के बड़े स्कोर से पराजित किया। दिन के दूसरे पाली में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने मेजबान पश्चिम बंगाल को 14-3 के स्कोर से पराजित किया जिसमें रागनी ने 5 गोल, पूनम ने 4 गोल, खुशबू ने 2 गोल एवं लक्ष्मी निर्मलकर ने 3 गोल किए। पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ टीम का मुकाबला भारतीय वायु सेना से हुआ जिसमें छत्तीसगढ़10-01 से पराजित हुई। दूसरे दिन के मैच में पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ बनाम भारतीय थल सेना के मैच हुआ जिसमें छत्तीसगढ़11 के मुकाबले 06 गोलों से पराजित हुई जिसमें शैलेन्द्र ने 2 गोल, विकास ने 2 गोल तथा रोहन एवं करण ने 1-1 गोल किए। वहीं महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ विरुद्ध उत्तर प्रदेश के बीच हुए मैच में स्कोर 9- 3 रहा। छत्तीसगढ़ से पूनम ने 5 गोल, लक्ष्मी ने 2 गोल एवं रागिनी ने 2 गोल किए।
छत्तीसगढ़ पुरुष टीम – देवप्रकाश वर्मा, शैलेन्द्र, विकास कुमार, रोहन तांडी, करन साह, शुभम यादव ।कोच – शशांक देशमुख
महिला टीम – लक्ष्मी निर्मलकर, पूनम देवी, रागनी निर्मलकर, खुशबू साहू, चंचल कश्यप, सुमन साहू टीम मैनेजर – सुश्री वर्षा देवी। भारतीय साइकिल पोलो महासंघ के पूर्व संयुक्त सचिव श्री विनायक चन्नावार, भारतीय साइकिल पोलो महासंघ के कोषाध्यक्ष श्री तोषेंद्र वर्मा दुर्ग जिला साइकिल पोलो संघ के अध्यक्ष श्री पवन कुमार शर्मा,बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष एवं आफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष एवं आफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी के पूर्व महासचिव श्री परविंदर सिंह, दुर्ग डिस्ट्रिक्ट साइकिल पोलो संघ के सचिव श्री शशांक देशमुख, उपाध्यक्ष श्री ई वी सुनील ने छत्तीसगढ़ टीम को शुभकामनाएं दी।
