June 5, 2026

निगम जोन 8 जोन कमिश्नर ने 452317 रू. के बड़े बकायेदार श्री हरवंश सिंग, सुरजीत कौर, रंजीत कौर, कृपाल सिंग वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 को बकाया राजस्व वसूली हेतु कुर्की वारंट जारी किया…

Screenshot_20260409_191115 (1)
  • जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा 529424 रू. के बड़े बकायादार प्रीतम सिंग रिंग रोड नम्बर 2 टाटीबंध चौक रायपुर वीर सावरकर वार्ड वार्ड क्रमांक 1 को बकाया राशि अदा करने डिमांड नोटिस जारी
  • 1828599 रू के बड़े बकायादार गोयल एनर्जी एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के संचालक दीपक अग्रवाल एवं रितेश अग्रवाल को बकाया अदा करने डिमांड नोटिस जारी

        रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम राजस्व विभाग द्वारा सभी 10 जोनो में बकाया राशि वसूली अभियान तेज गति से निरंतर प्रगति पर है। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार संपत्तिकरदाताओं के लिए 30 अप्रैल तक बिना अधिभार देय संपत्तिकर राशि का भुगतान करने की विशेष छुट प्रदान की गई है। इस संबंध में लगातार संपत्तिकर दाताओ को नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा सभी जोनो एवं वार्डों में सार्वजनिक मुनादी कर लगातार अवगत कराया जा रहा है।

नगर निगम राजस्व विभाग जोन कमांक 8 की ओर से आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने आज छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 की उपधारा (1) के अधीन नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के 1888599 रूपये के बड़े बकायादार गोयल एनर्जी एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के ष्टी दीपक अग्रवाल और श्री रितेश अग्रवाल को डिमांड नोटिस सम्पूर्ण बकाया राशि अदा करने दी गयी है.

वहीं नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल ने जोन 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के 529434 रू के बड़े बकायादार प्रीतम सिंग को सम्पूर्ण बकाया राशि अदा करने नोटिस जारी की गयी है.

बड़े बकायादार प्रीत सिँह द्वारा 529434 रू. की बकाया राशि का भुगतान नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को नहीं करने पर सीलबंदी उपरांत कुर्की वारंट बकाया राजस्व वसूली करने जारी कर दिया गया है। कुर्की वारंट की तामिली हेतु नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

You may have missed