June 5, 2026

जन सुविधाओं के नाम पर बीएसपी मैनेजमेंट टाउनशिप वासियों को ठेंगा दिखा रही है:- मनीष 

IMG-20260411-WA0011
  • टाउनशिप में रहने वाले बीएसपी मैनेजमेंट को हर प्रकार का टैक्स देते हैं
  •  बीएसपी मैनेजमेंट पूरे टाउनशिप का कराये सर्वे 
  •  पेयजल एवं सिवरेज कीप पाइपलाइन तत्काल बदले 

भिलाई: इस्पात नगरी के सेक्टर 7 की सड़क 37 से 41 तक पीलिया के प्रकोप से क्षेत्रवासी काफी परेशान हो चुके हैं, इस क्षेत्र के आवसों में रहने वाले अधिकांश लोग bsp एवं hscl के क्वार्टर में निवास करते हैं.पीलिया होने की वजह वर्षों पुरानी पेयजल व सिवरेज की पाइपलाइनें है. जो पीलिया की मुख्य वजह सामने आ रही है. इस मामले को लेकर भाजयुमो नेता एवं पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे के सुपुत्र मनीष पांडे ने भी मीडिया से चर्चा करते हुए पीलिया के मामले में कहा कि भिलाई टाउनशिप में 2019 से लेकर आज 2026 तक लगातार 7 वर्षों में जो समस्याएं थी वह आज भी यथावत वहीं पर खड़ी है. टाउनशिप के निवासी बीएसपी मैनेजमेंट को हर प्रकार का टैक्स समय पर देते हैं बदले में बीएसपी मैनेजमेंट जन सुविधाओं के नाम पर टाउनशिप वासियों को ठेंगा दिखा रही हैं. इसका ताजा उदाहरण सेक्टर 7 के सड़क 37 से 41 तक देखने को मिल रहा है, हम यहां देख रहे हैं कि हर दूसरे तीसरे घर में पीलिया के मरीज मिल रहे हैं. जिसमें बच्चों में पीलिया के संक्रमण की संख्या अत्यधिक है, स्थानीय निवासी अत्यंत चिंतित हैं. हमने बीएसपी मैनेजमेंट से बात की है. तीन दिनों से स्थानीय जनप्रतिनिधि यहां का दौरा कर समस्या के समाधान के लिए तत्पर हैं. उनकी जागरूकता से सर्वे का कार्य इन चार सड़कों में किया जा रहा है. मेरा मानना है कि यह सर्वे सिर्फ सेक्टर 7 तक ही सीमित ना हो अपितु पूरे टाउनशिप के लिए होना चाहिए. यदि ऐसा ना हुआ और कोई अप्रिय घटना हुई तो टाउनशिप निवासी आक्रोशित होंगे. तो कहीं ना कहीं बड़ी घटना होने की संभावना बन सकती है.भिलाई टाउनशिप के निवासियों को जागरूक रहना चाहिए. हमने बीएसपी मैनेजमेंट से कहा है कि समय रहते पेयजल की पाइपलाइन एवं सिवरेज की पाइपलाइन अलग-अलग कर तत्काल बदल दी जाए.