रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव ने जोन कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस,
उपअभियंता श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में जोन क्षेत्र अंतर्गत समता कॉलोनी एवं अन्य स्थानों पर सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया
और शौचालयों की अच्छी तरह सफाई करवाने और स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की पुख्ता तैयारी करवाने के निर्देश दिए.







