नारी सशक्तिकरण के खिलाफ विपक्ष की साजिश उजागर – सुरेंद्र कौशिक
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन ऐतिहासिक – भाजपा
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में विपक्षी पार्टियों खासकर कांग्रेस के द्वारा अधिनियम के विरुद्ध वोट कर इसे गिरा दिया गया लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपना संबोधन दिया जिसे भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने श्रवण किया जिसमें मुख्य रूप से महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा उपस्थित रहे
जिला भाजपा सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का उद्बोधन देश के करोड़ों महिलाओं के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का परिचायक है यद्यपि नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम का लोकसभा में पारित न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन प्रधानमंत्री के संबोधन ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा का संकल्प डीगा नहीं है श्री कौशिक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन केवल एक भाषण नहीं बल्कि देश की नारी शक्ति के लिए नया भरोसा है हम हार मानने वालों में से नहीं नारी शक्ति का वंदन और उनका अधिकार हमारा ध्येय है और हम इसे प्राप्त कर के रहेंगे |
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते कहा कि जब भी देश में बड़े सकारात्मक बदलाव आने का प्रयास होता है तब विपक्षी दल विरोध का रास्ता अपनाते हैं कांग्रेस की कार्यप्रणाली अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो नीति से प्रेरित रही है जहां सुधारो की बात तो की जाती है लेकिन जब उन्हें लागू करने का समय आता है तब पीछे हट जाते हैं |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन श्रवण करने वालों में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार सरिता मिश्रा राजीव पांडेय,मनोज सोनी राजीव पांडेय झुग्गी झोपड़ी प्रदेश सहसंयोजक दिनेश देवांगन, प्रवक्ता रजा खोखर, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव सहसंयोजक अविनाश राजपूत आईटी सेल जिला सहसंयोजक उमेश गिरी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंदर खुराना विधि प्रकोष्ठ जिला संयुक्त का उमा भारती साहू महिला मोर्चा जिला महामंत्री डॉ भारती साहू ममता राव पार्षद सरिता चंद्राकर ललित ठाकुर, विनोद चंद्राकर सन्नी कहार गौरव शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
