पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन…
पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हाॅस्पिटल सेक्टर, भिलाई में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के तहत् नांदी फाउंडेशन द्वारा पांच दिवसीय एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण सत्र का संचालन नांदी फाउण्डेशन के एक्सपर्ट ट्रेनर हिरेश कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने इंटरएक्टिव सेशन्स और प्रैक्टिकल एक्टिविटीज़ के माध्यम से विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से जोड़ा। उन्होंने अपने सेशन्स में पब्लिक स्पीकिंग, कम्युनिकेशन स्किल्स, कॉन्फिडेंस बिल्डिंग और सेल्फ-अवेयरनेस जैसे महत्वपूर्ण कौशलों को विकसित करने पर विशेष जोर दिया।
सेल्फ-अवेयरनेस और पर्सनालिटी डेवलपमेंट से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिससे विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को समझने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिली। ये सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक और रोचक रहे, जिनमें विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
इस बैच में लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आगामी चरण में अन्य विद्यार्थियों के लिए भी इस प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पीजी काॅलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल डाॅ रोजा प्रिन्सी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्टूडेंट्स को भविष्य के व्यावसायिक अवसरों के लिए तैयार करने और उनकी एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स को बेहतर बनाने में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। इस दौरान डाॅ जया चक्रवर्ती सहित सभी विभागों के एचओडी, फैकल्टी मेम्बर्स तथा काॅलेज में संचालित बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग तथा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित थीं।
ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफलतापूर्वक समापन के अवसर पर प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट तथा पुरस्कार प्रदान किये गये।



