सिनेमाघरों में अब रिलीज होगी ‘मेकिंग ऑफ धुरंधर’, आदित्य धर की फिल्म की होगी एक और बड़ी उपलब्धि…
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद अब मेकर्स नई प्लानिंग में जुटे हैं। कहा जा रहा है कि अब ने ‘मेकिंग ऑफ धुरंधर’ सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे, जिसमें बिहाइंड द सीन के साथ-साथ एक्टर्स के इंटरव्यू भी होंगे।
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर (2025) और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (2026) ने सिनेमाघरों में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। देश और दुनिया भर में झंडे गाड़ चुकी ये फिल्म अब एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रही है। खबर है कि रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ की मेकिंग अब सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी हो रही है। यानी एक बार फिर ‘धुरंधर’ के लिए भारी भीड़ सिनेमाघरों की ओर रुख कर सकती है।
थिएटर में रिलीज होगी धुरंधर की मेकिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय फिल्मों के एक-एक कर तमाम रेकॉर्ड्स तोड़ चुकी ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ अब एक नए अंदाज में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि मेकिंग ऑफ धुरंधर सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। हालांकि यहां बता दें कि ये पहली फिल्म नहीं जो मेकिंग पर फिल्म रिलीज करने जा रही हो बल्कि इससे पहले ‘जीरो से रीस्टार्ट’13 दिसंबर 2024 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे थिएटरों में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।
‘मेकिंग ऑफ धुरंधर’ सिनेमाघरों में होगी रिलीज!
जानकारी के मुताबिक, ‘धुरंधर’ को लेकर लोगों में जो क्रेज़ दिखा, उसी की वजह से मेकर्स ने ये फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म मेकर्स ने इसकी मेकिंग को फिल्माने का फैसला लिया और सभी बिहाइंड द सीन्स फुटेज और कलाकारों के इंटरव्यू को मिलाकर एक पूरी फिल्म बनाई है। वहीं रिलीज की बात करें तो खबर है कि इसे 2026 के आखिरी महीनों में इसे रिलीज करने की प्लानिंग हो रही है। इसके बाद इसे ओटीटी पर भी लाने की बात कही गई है।
‘धुरंधर’ के कलाकारों ने नहीं दिए इंटरव्यू
जहां आमतया फिल्में रिलीज होती हैं तो फिल्म के लीड कलाकार अक्सर इंटरव्यू देते और प्रमोशन करते नजर आते हैं लेकिन ‘धुरंधर’ के साथ कहानी थोड़ी अलग है। अब तक इस फिल्म के लीड हीरोज़ में से रणवीर से लेकर अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों ने कोई इंटरव्यू नहीं दिया है। अब कहा ये भी जा रहा है कि इनके पहले इंटरव्यूज़ इसी बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो का हिस्सा होंगे, जो सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने पूरी कोशिश की है कि फिल्म रिलीज होने से पहले कोई भी बिहाइंड द सीन फुटेज सोशल मीडिया पर लीक न हो।
शायद ये वीडियोज़ उन्होंने बचाकर इसी फिल्म के लिए रखे हों
फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने अब तक सोशल मीडिया पर तस्वीरें ही शेयर की हैं इसलिए माना जा रहा है कि वीडियोज़ उन्होंने बचाकर इसी फिल्म के लिए रखे हों।
अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार
इस फिल्म के लीड कलाकारों में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर माधवन और दानिश पंडोर जैसे कई एक्टर्स हैं। सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल़्वाइड 1,758.96 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं देश भर में फिल्म ने ₹1,117Cr कमा लिए हैं।