June 5, 2026

टाउनशिप में खुल रही मदिरा दुकान का भिलाई विकास मंच ने किया विरोध…

IMG-20260422-WA0004

विदित हो कि आज दिनांक 21/4/2026 को भिलाई विकास मंच ने भिलाई नगर टाउनशिप स्थित सेक्टर 6 में खुल रही मदिरा दुकान का विरोध करते हुए ,जिलाधीश के नाम का ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर श्रीमती एस थॉमस को भिलाई विकास मंच के संयोजक नितेश मिश्रा के नेतृत्व में दिया, एवं तत्काल मदिरा दुकान हटाने की मांग की ।

विदित हो कि दिनांक 19/4/2026 को आबकारी विभाग एवं बी एस पी प्रबंधन की मिली भगत स्वरूप सेक्टर 6 ऐ मार्केट में गुपचुप तरीके से अंग्रेजी शराब की दुकान को खोल दिया गया , जिसका विरोध भिलाई विकास मंच ने किया।

भिलाई विकास मंच के संयोजक नितेश मिश्रा ने कहा उक्त क्षेत्र की 1 किमी में दो उच्चतर माध्यमिक शाला एवं कई धार्मिक स्थल के साथ साथ रिहायशी क्षेत्र आता उक्त स्थल पर मदिरा दुकान खोलना आबकारी विभाग की संवेदनहीनता प्रस्तुत करता है जिसका विरोध भिलाई विकास मंच करती है, एवं शरण दुकान नहीं हटने की स्थिति में उग्र आंदोलन का आह्वान करती है ।ज्ञापन सौंपने हेतु उपस्थित प्रतिनिधि मंडल में नितेश मिश्रा , विजय शुक्ला, अशोक जैन, प्रदीप पांडे, राजकुमार, अभिषेक चिट्ठे आदि उपस्थित थे ।