September 6, 2026

आज भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन की बैठक संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।

IMG-20260425-WA0019

आज भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन की बैठक संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।बैठक में टाउनशिप नगर सेवाये विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर पदाधिकारियों से चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया ।पदाधिकारियों ने बताया कि

भिलाई इस्पात संयंत्र (टाउनशिप की विभिन्न समस्याओं के निराकरण एवं व्यवस्था सुधार हेतु यूनियन जल्द टाउनशिप महाप्रबंधक इंचार्ज से मुलाक़ात कर टाउनशिप में व्याप्त समस्याओं एवं अनियमितताओं को जल्द निराकरण करने की मांग की जाएगी ।

भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन द्वारा प्रबंधन को टाउनशिप से सम्बंधित विभिन्न मांगों को शीघ्र निराकरण करने हेतु ध्यान आकर्षित कराने हेतु ।

भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप की कुछ गंभीर समस्याओं की ओर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करवाना चाहता हैं जो वर्तमान में टाउन एरिया के निवासियों के लिए असुविधा का कारण बनी हुई हैं:

प्रमुख मुद्दे ः-

1. आवास आवंटन: नियमित बीएसपी कर्मचारियों के लिए रिक्त आवासों (Vacation Quarters) के आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए एवं सरलीकरण किया जाए।

2. विद्युत सुधार: टाउनशिप के पुराने आवासों में बिजली की वायरिंग और स्विच बोर्ड खराब हो चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें बदला जाना आवश्यक है।

3. खटालों का निष्कासन: आवासीय क्षेत्रों से गाय-भैंसों के अवैध खटाल हटाए जाएं। सड़कों पर आवारा पशुओं ,कुत्ते एवं सुअरो के कारण आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

4. यातायात व्यवस्था: फॉरेस्ट एवेन्यू रोड और गैरेज रोड पर बढ़ते दबाव को देखते हुए इन्हें ‘वन-वे’ घोषित किया जाए।

5. छतों का रखरखाव: आगामी मानसून को देखते हुए सभी बीएसपी आवासों की छतों पर ‘टारपेटिंग’ (Tarpetting) का कार्य समय से पूर्व पूर्ण किया जाए।

6. अवैध कब्जा: टाउनशिप में अवैध रूप से कब्जा किए गए मकानों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि असामाजिक गतिविधियों और अपराध पर लगाम लग सके।

7. बाजार क्षेत्र: मार्केट एरिया में अवैध ठेलों और अतिक्रमण के कारण सड़कें जाम रहती हैं। सुचारू आवागमन के लिए इन्हें व्यवस्थित किया जाए।कई सेक्टर के मार्केट में कबाड़ी की दुकान संचालन किया जा रहा है जिससे गंदगी और बदबू का आलम बना हुआ है जिससे व्यापारी और आम नागरिक परेशान हैं ।

8. पेयजल आपूर्ति: भीषण गर्मी को देखते हुए टाउनशिप में दिन में दो बार पेयजल आपूर्ति (Water Supply) सुनिश्चित की जाए।

9 . मकानों का सब्जेक्टूव्शन शुरू किया जाए ।

10 . मकानों के बेकलेन की सफ़ाई की जाए एवं सभी नालों की सफ़ाई की जाए ।

11.⁠ मकानों के पीछे गटर का ढक्कन लगाया जाए यौन झाड़ी कटवाया जाए ।

12.⁠ मकान के पीछे गटर लाइन एवं पिनें का पाइपलाइन एक हाथ होने के कारण गंदा पानी घरों में आ रहा है इसमें सुधार किया जाए एवं पाइप लाइन को बदला जाए ।

13. कई स्कूलों एवं सामाजिक भवनों द्वारा मैदान में अवैध रूप से क़ब्ज़ा कर लिया गया है इन कब्जों को तत्काल हटाया जाए ।

14. ⁠सेक्टर 4 में पीने के पानी के समय में परिवर्तन कर सभी जगहों पर एक साथ एक समय पर पानी पहुँचाने का कार्य करे ताकि जनरल शिफ़्ट वालों को कोई परेशानी न हो ।

15. ⁠सेक्टर 6 ई ( मछली )मार्केट से एम जी एम तक सड़क पर अवैध अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में बाधित हो रहा है ।तत्काल अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने की मांग यूनियन करता है ।।

अतः प्रबंधन जनहित में इन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित करें एवं बारिश के पूर्व इन सभी मुद्दों को शीघ्र निराकरण किया जाए । नई तो नागरिकों का आक्रोश

प्रबंधन के ख़िलाफ़ कभी भी उग्र रूप ले सकता है । समय रहते इन सभी मुद्दों का निराकरण शीघ्र किया जाए ।नहीं तो यूनियन कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी प्रबंधन की होगी ।आज की बैठक में प्रमुख रूप से संघ के उपाध्यक्ष सन्नी ईपपन,डिल्ली राव,जगजीत सिंह,संयुक्त महामन्त्री प्रदीप कुमार पाल,भूपेन्द्र बंजारे,सचिव राकेश उपाध्याय,अखिलेश उपाध्याय,संतोष जगन्नाथ नाले ,रवि कोरापाना,अनिल शुक्ला,नाजीर हुसैन खान,मुरारी कुमार,आदि उपस्थित थे ।

You may have missed