June 5, 2026

विश्व श्रमिक दिवस पर श्रमवीरों का होगा सम्मान समारोह…

IMG-20260430-WA0002

भिलाई, 30 अप्रैल 2026: पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्रमिकों के सम्मान हेतु सर्वधर्म सेवा संस्था द्वारा 01 मई, विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सफाई कर्मी एवं श्रमिक समाज के वास्तविक नायक हैं, जो अपने अथक परिश्रम से शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखते हैं। ऐसे कर्मवीरों के सम्मान और आभार प्रकट करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

इस वर्ष भी आयोजन के अंतर्गत श्रमिक भाइयों एवं बहनों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही उनके योगदान को सराहा जाएगा।

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:

📅 दिनांक: 01 मई 2026 (शुक्रवार)

⏰ समय: प्रातः 10:30 बजे

📍 स्थान: प्रगति भवन (ओ.ए. बिल्डिंग), सिविक सेंटर, भिलाई

संस्था ने सभी गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं आम जन से कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्रमिकों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

“सम्मान उनका… कर्तव्य हमारा”

आपकी उपस्थिति ही उनका हौसला है।

विनीत:

राकेश रतनाकर

महासचिव

सर्वधर्म सेवा संस्था

📞 संपर्क: 7024775773