बंगाल में बीजेपी 190 पार, ‘काउंटिंग सेंटर्स को लूट रही बीजेपी’, बोलीं ममता बनर्जी…
West Bengal Election Results 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे के लिए काउंटिंग जारी है. अब तक रुझानों के मुताबिक, सूबे में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. यहां कुल 294 विधानसभा सीटें हैं लेकिन वोटिंग 293 सीटों पर ही हुई है. बंगाल पर लंबे वक्त से बीजेपी की नजर टिकी हुई थी. अब इस पूर्वी राज्य में एक बड़ी सियासी उथल-पुथल लाने की राह पर दिख रही है. बीजेपी ने 147 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 170 से ज़्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. यह ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस से काफी आगे है, जो शुरुआती रुझानों में करीब 100 सीटों के आसपास बनी हुई है.
सबसे अहम बात यह है कि प्रेसिडेंसी इलाके पर TMC की पकड़ ढीली पड़ती दिख रही है. अगर ये बढ़त बनी रहती है, तो यह बीजेपी के लिए एक ऐतिहासिक जीत और टीएमसी के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा, जो पिछले 15 सालों से बंगाल की सत्ता में काबिज़ है.
राज्य में इस बार दो चरणों- 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया गया था. बंगाल में इस बार के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान भी देखने को मिला, जिससे सियासी दलों की धड़कनें बढ़ गईं थीं. दोनों चरणों में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया, जिसे बंगाल के चुनावी इतिहास में बेहद अहम माना जा रहा है.
4:08 PM (9 मिनट पहले)
West Bengal Vidhan Sabha Chunav Parinam: भवानीपुर काउंटिंग सेंटर के बाहर BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पहुंचने के तुरंत बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
3:57 PM (20 मिनट पहले)
West Bengal Election Resulrs: ममता बनर्जी साउथ कोलकाता में मतगणना केंद्र पहुंचीं
ममता बनर्जी साउथ कोलकाता स्थित मतगणना केंद्र पहुंच गई हैं. उन्होंने केंद्रों में वोटों की लूट का आरोप लगाया है. ममता बनर्जी ने कहा, “वे हमारे केंद्रों में लूट मचा रहे हैं.” फिलहाल, भवानीपुर में वह शुभेंदु अधिकारी के मुकाबले 7,000 से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.
3:51 PM (27 मिनट पहले)
West Bengal Election Results LIVE: आसनसोल साउथ सीट पर BJP की जीत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को आसनसोल दक्षिण सीट पर बड़ी जीत मिली है. चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है.
3:44 PM (33 मिनट पहले)
Bengal Assembly elections: TMC के रेयत हुसैन सरकार की भगवानगोला से जीत
तृणमूल कांग्रेस के रेयत हुसैन सरकार ने भगवानगोला विधानसभा क्षेत्र से 56,407 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की.
3:38 PM (39 मिनट पहले)
काउंटिंग सेंटर के लिए निकलीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों की घड़ी करीब आते ही सरगर्मी बढ़ गई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने आवास से काउंटिंग सेंटर के लिए निकल चुकी हैं.
3:36 PM (41 मिनट पहले)
‘झालमुड़ी का झाल TMC को जोर से लगा’, मनोहर लाल खट्टर
मनोहर लाल खट्टर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प तंज कसा है. उन्होंने बंगाल के मशहूर स्नैक ‘झालमुड़ी’ का जिक्र करते हुए टीएमसी (TMC) पर निशाना साधा.
3:13 PM (एक घंटा पहले)
‘हम जमीन पर डटे हैं, बस चुनाव आयोग के आंकड़ों का इंतजार’- सयानी घोष
तृणमूल नेता सयानी घोष ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी टीम शुरू से मैदान में मजबूती के साथ बनी हुई है और आगे भी रहेगी. उन्होंने लिखा कि अब उन्हें बस चुनाव आयोग के फाइनल डेटा के अपलोड होने का इंतजार है.
2:40 PM (एक घंटा पहले)
Bengal results LIVE: मुर्शिदाबाद की दोनों सीटों पर हुमायूं कबीर आगे
मुर्शिदाबाद की नौदा और रेजीनगर दोनों विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर इस वक्त आगे चल रहे हैं.
2:35 PM (एक घंटा पहले)
Bengal results LIVE: कोलकाता की सड़कों पर BJP समर्थकों ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे
कोलकाता की सड़कों पर BJP समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए.
2:24 PM (एक घंटा पहले)
Bengal results LIVE: INDIA ब्लॉक एक ‘नाकाम प्रयोग’: बंगाल के नतीजों के बाद स्मृति ईरानी
बीजेपी की सीनियर लीडर स्मृति ईरानी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने INDIA गठबंधन का “असली चेहरा” बेनकाब कर दिया है. उन्होंने इसे सत्ता-केंद्रित एक ऐसा प्रयोग बताया जिसमें विचारधारा, नेतृत्व और एकजुटता की कमी है.
उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे चुनाव प्रचार के दौरान गठबंधन को सही दिशा देने या उसे एकजुट रखने में नाकाम रहे और सहयोगी दलों के पास कोई स्पष्ट रणनीति न होने के कारण वे “बिखर” गए.
ईरानी ने कहा कि ये जनादेश लोगों द्वारा “हिंसा, अराजकता और तुष्टीकरण” को नकारने और विकास, स्थिरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिए गए समर्थन को दर्शाता है. उन्होंने इस नतीजे को न केवल एक जीत, बल्कि उनके शब्दों में एक “अवसरवादी गठबंधन” के लिए एक निर्णायक झटका करार दिया.
2:02 PM (2 घंटे पहले)
Bengal results LIVE: ‘खेला होबे’ गाने वाले सिंगर के लिए ‘खेला शेष’, चुंचुड़ा में TMC का दांव उल्टा पड़ा
सिंगर देबांग्शु भट्टाचार्य ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान वायरल हुआ गाना “खेला होबे” लिखा और गाया था. यह एक ऐसा नारा था, जो BJP से लेकर तृणमूल कांग्रेस तक, सभी पार्टियों के बीच गूंजा था. पांच साल बाद, TMC ने चुंचुड़ा के मौजूदा विधायक असित मजूमदार की जगह देबांग्शु भट्टाचार्य को टिकट दिया. पार्टी को उम्मीद थी कि इस गाने का रचयिता हुगली में पार्टी को जीत दिलाएगा लेकिन ऐसा लगता है कि यह दांव उल्टा पड़ गया है. “खेला होबे” गाने वाले सिंगर के लिए अब “खेला शेष” हो गया है. यह भावना प्रेसिडेंसी क्षेत्र और पूरे राज्य में पार्टी के लिए भी गूंजती हुई दिखाई दे रही है.
1:20 PM (2 घंटे पहले)
Bengal Results LIVE: आसनसोल मतगणना केंद्र के पास झड़प, तोड़फोड़ की खबर
आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास झड़प हो गई, जिसके चलते कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं और विस्तृत जानकारी का इंतजार है.