बढ़ती महंगाई बढ़ते गैस के दामों को लेकर कांग्रेस ने निकाली रैली फूंका मोदी सरकार का पुतला …
कोंडागांव – लगातार बढ़ती महंगाई एवं गैस के दामों मे हो रही बेतहासा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस आक्रामक होते दिख रही है, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सम्पूर्ण प्रदेश मे प्रदर्शन किया जा रहा है।सोमवार शाम को कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे कांग्रेस भवन से जय स्तम्भ चौक तक केंद्र की मोदी सरकार को कोसते हुए नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने रैली निकाली। महंगाई के लिए मोदी सरकार को जमकर कोसते हुए जय स्तम्भ चौक मे मोदी सरकार का पुतला फूंका। मीडिया को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष रवि घोष ने कहा भाजपा ज़ब विपक्ष मे थी तो महंगाई डायन थी अब ज़ब सत्ता मे है तो डार्लिंग हो गयी है नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गाँधी जी ने पहले ही कहा था चुनाव के बाद गैस व पेट्रोल डीजल के दामों मे बढ़ोतरी होगी और आज कामर्शीयल गैस के दामों मे बैतहासा वृद्धि हुई है जनवरी से अब तक कुल 1510 रुपए की वृद्धि हुई है,
जनवरी के महीने मे 111 रुपए फ़रवरी मे 50 रुपए मार्च मे 146 रुपए अप्रैल मे 218 रुपए और आज तक के इतिहास मे एक साथ सबसे बड़ा बदलाव करते हुए मोदी जी ने मई महीने मे शानदार 993 रुपए की वृद्धि हुई है।आज कामर्शीयल गैस के दामों मे वृद्धि होने से होटल व्यापारीयों मे इसका भारी असर हुआ है जिसका खामियाजा आमजनता को उठाना पड़ेगा बात यहीं रूकती गैस से शुरुआत हो रही है अगली पारी पेट्रोल डीजल की है बहुत जल्द पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों मे बढ़ोतरी होने वाली है।आज रैली एवं पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया है आगामी समय मे जंगी प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष रवि घोष महामंत्री रितेश पटेल,जे पी यादव,गीतेश गाँधी,बंटी शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन,शिव मंडावी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती राज मरकाम, शहर महिला अध्यक्ष श्रीमती हेमा देवांगन,कमलेश दुबे,सनी चोपडा,ब्रिज सोढ़ी, दिनेश यादव, नियाज खान,मंडल अध्यक्ष योगेंद्र पोयाम,इरशाद खान,लखमू कोर्राम,पिलाराम बघेल, बब्बू दहिया रितेश गोयल,हिरा दीवान,देव बघेल, गीतेश बघेल, हितेश ढीमर के साथ भारी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
