मंदिर हसौद ब्लॉक अध्यक्ष संजय टंडन बनाए गए, बारा डेरा धाम में युवा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न…
रायपुर/मंदिर हसौद, दिनांक : बारा डेरा धाम में सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के रायपुर जिला अध्यक्ष उमेश बर्मन ने बताया की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें संगठन विस्तार एवं सामाजिक एकजुटता को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक बाबा गुरु घासीदास जी के अमर संदेश — “मनखे-मनखे एक समान” — को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस अवसर पर समाज के युवा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे एवं संरक्षक मोना खांडे द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।
बैठक में संयोजक परमेश्वर टंडन, प्रभारी सीएल जोशी, प्रवक्ता डीकेश टंडन सहित रायपुर जिलाध्यक्ष उमेश कुमार बर्मन, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर चतुर्वेदी, जिला महासचिव अशोक गेंदले, जिला महामंत्री सीताराम खरे, जैकी चेलक, जोहन पाटले,वार्ड अध्यक्ष केशव बर्मन, दुर्गेश भारती, तुलसी बंजारे, यशवंत बघेल सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर सभी सदस्यों ने समाज की एकता, भाईचारे और सम्मान को बनाए रखने की शपथ ली।
इसी क्रम में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु मंदिर हसौद ब्लॉक की नई टीम का गठन किया गया, जिसमें—
संजय टंडन को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
अन्य नियुक्तियां इस प्रकार हैं—
कार्यकारिणी अध्यक्ष : मोहित राम
उपाध्यक्ष : ओमकार रात्रे
महामंत्री : आदित्य टंडन, मोहित जोशी, पप्पू चेलक, शैलेंद्र कुर्रे
महासचिव : पोषण रात्रे
नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई। साथ ही उनसे अपेक्षा की गई कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज की एकता, विकास और सम्मान को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में सक्रिय योगदान देंगे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी लक्ष्मण कुलेश्वर सुभाष जगन्नाथ राहुल के द्वारा दिया गया

