रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू के मार्गनिर्देशन में नगर निगम
जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत रामनगर से स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा जाने वाले मार्ग की नालियों की विशेष अभियान चलाकर सफाई मित्रों की सहायता से सफाई करवाई गयी और तत्काल कचरा उठवाकर उसका परिवहन करवाकर स्वच्छता कायम करते हुए स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.




