आम आदमी पार्टी लोकसभा दुर्ग कार्यकारिणी की बैठक संपन्न;छत्तीसगढ़ क्रांति सेवा के जिला महासचिव ने थामा आप का हाथ_ गीतेश्वरी बघेल
दुर्ग, रिसाली नगर निगम तथा भिलाई नगर निगम के चुनाव को ध्यान में रखते हुए दुर्ग लोकसभा कार्यकारिणी महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
दुर्ग लोकसभा की बैठक को संपन्न कराने लिए प्रदेश कमेटी से आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु प्रकाश चंद्रा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुन्ना बिसेन जी, प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा जी प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह भाटिया जी की उपस्थिती से बैठक सफल रही।
*10 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम कि रूपरेखा तैयार* :-
आम आदमी पार्टी के सौजन्य से *10 मई दिन रविवार को बीआरपी चौक शिव मंदिर प्रांगण में शाम 4:00 बजे मौहरी स्टेशन मरोदा पर रखा गया है जिसमें* प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान तथा
समाज के उत्थान में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली नारी शक्तियों का सम्मान किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भंडारे का भी आयोजन किया गया है जिसमें रिसाली नगर निगम क्षेत्र के सैकड़ो प्रतिभावान बच्चों एवं महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। सफाई कर्मी,आंगनबाड़ी, मितानिन एवं कार्यकर्ता समाज सेविका, ख्यातिप्राप्त महिलाओं के सम्मान किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
छत्तीसगढ़ क्रांति सेवा के जिला महासचिव ने आम आदमी पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर थामा ‘आप’ का दामन _
दीपचंद वर्मा जो कि छत्तीसगढ़ क्रांति सेना में जिला महासचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे थे अरविंद केजरीवाल जी के विचारधारा से प्रभावित होकर लोकसभा की बैठक में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । दीपचंद वर्मा जी 2000 में बीजेपी पार्षद का चुनाव ग्राम छावनी वार्ड नंबर 17 से लड़े हुए हैं।
वर्मा जी नेअपने उद्बोधन में अरविंद केजरीवाल के ‘जनहित मॉडल’ की मुक्त कंठ से सराहना की। किसी भी राज्य के विकास के लिए स्वास्थ्य शिक्षा एवं रोजगार बहुत ही महत्वपूर्ण है जो कि सिर्फ और सिर्फ केजरीवाल जी की पार्टी आम आदमी पार्टी ही दे सकती है इसलिए मैं गर्व से आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हूं।
रणनीति और आगामी कार्ययोजना
बैठक में जिले में संचालित हो रहे ‘महा सदस्यता अभियान’, आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों और क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
पार्टी के प्रदेश ,लोकसभा एवं जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनौतियों को देखते हुए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
सभी ने आगामी चुनावों और सदस्यता अभियान में अपनी पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु चंद्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि_आम आदमी पार्टी हमेशा ही जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ती आई है। किसानों गरीबों वंचितों शोषितो के अधिकार के लिए हमने हमेशा आवाज उठाई है। बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य तथा रोजगार दिल्ली सरकार ने जिस रोल मॉडल को प्रस्तुत किया उसे विदेशों ने भी अपनाया है। जनता के पैसे से जनता का विकास करना ही हमारा लक्ष्य है और हम पूरी ईमानदारी से अपना काम करते हैं भानु चंद्र जी ने जनता से आर्मी पार्टी से जुड़ने हेतु निवेदन किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा जी ने अपने उद्बोधन में कहा _कि किसी भी देश की राजनीति में महिलाओं का अहम भूमिका होता है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है महिलाओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए राजनीति में प्रवेश करना चाहिए।
प्रदेश कोषाध्यक्ष मुन्ना बिसेन जी ने कहा कि_आम आदमी पार्टी दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा दिए गए जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी तथा निष्ठा पूर्वक कर रही है तथा क्षेत्र के प्रदेश संगठन मंत्री जो की दुर्ग जिले में निवास करते हैं उन्होंने आम आदमी पार्टी का परचम पूरे दुर्ग जिले में लहराया है तथा कमान संभाली है उनके तत्वाधान में आम आदमी पार्टी पूरे दुर्ग जिले में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
संजीत विश्वकर्मा जी क्योंकि रिसाली नगर निगम चुनाव के प्रभारी है उन्होंने चुनाव की रणनीति पर चर्चा किया, सदस्यता अभियान तथा 10 मई को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस सम्मान समारोह की तैयारी पर प्रकाश डाला।
देवेंद्र सिंह भाटिया जी ने रिसाली नगर निगम तथा भिलाई नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल ने कहा कि रिसाली नगर निगम का संगठन तरीके से अपने दायित्वों का निर्माण कर रहा है और वे निश्चित ही इस बार कृषि नगर निगम चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
दुर्ग लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि_आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दे हमेशा ही उठती आई है इसलिए जनता की पसंद आम आदमी पार्टी बन चुकी है।
दुर्ग लोकसभा की बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु प्रकाश चंद्र प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुन्ना बिसेन,प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा , प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह भाटिया, दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी बघेल, लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी, लोकसभा उपाध्यक्ष शिवा रायडू, किसान विंग जिला अध्यक्ष रूपेंद्र चंद्राकार, ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष बसंती साहू, रीता चौधरी लीलावती, ललित ,प्रेमन, पूनम निर्मलकर, धरमशिला, शहीद खातून,रूबी ,पिंकी चौधरी, सुषमा गायकवाड,सावित्री साहू, ज्योति चंदेल,मालती यादव, लोकेश्वरी साहू शशि भूषण जगदीश नागेश भंवरलाल साहू आभास लोनहरें,छगन चंदेल ,पवन , दीपचंद वर्मा अन्य साथी शामिल रहे।



