Dhurandhar 2 OTT: इंतजार हुआ खत्म! रिलीज हो गया धुरंधर 2 का अनकट वर्जन, होगा डबल धमाका.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का अनकट वर्जन अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए मेकर्स ने अनदेखा और रॉ वर्जन निकाला है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं दुनियाभर में इसका कलेक्शन 1800 करोड़ रुपये से ऊपर बढ़ गया है।
फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। अब जो फैंस इसे ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे थे फाइनली उनका ये इंतजार खत्म हुआ। फिल्म के डिजिटल रिलीज को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म में बदलाव हुआ है।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
एक तरफ जहां फिल्म का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था, वहीं इसका दूसरा पार्ट जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा। लेकिन अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए ये सुविधा थोड़ी अलग है। इंटरनेशनल दर्शकों के लिए धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी।
इसको लेकर चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि कि ओटीटी वर्जन थिएटर में रिलीज हुए वर्जन से ज्यादा लंबा होगा। इस वजह से इस अनकट वर्जन भी बोला जा रहा है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित, धुरंधर 2: द रिवेंज 14 से 15 मई 2026 के बीच स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। दर्शक टाइम जोन के हिसाब से इसे नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। मेकर्स ने इसे अनदेखा और रॉ वर्जन नाम दिया है Dhurandhar 2 (Undekha and Raw)। हालांकि, यह फिल्म भारत में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम नहीं होगी।