June 5, 2026

छ. ग. प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन 3 जून को सौपेगा ज्ञापन…

Screenshot_20260526_122407 (1)

दुर्ग: छ.ग.शासन द्वारा छ.ग.राज्य विद्युत वितरण कंपनी, न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों तथा आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस अधिकारियों को 01 जनवरी 2026 से 2% प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत कर दिया गया है किन्तु प्रदेश के राज्य शासन के लगभग साढ़े चार लाख अधिकारी तथा कर्मचारियों के लिए अभी तक डीए की घोषणा नहीं की गई है जिससे राज्य के कर्मचारियों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है*** संगठन पदाधिकारी विजय लहरे प्रांतीय महामंत्री, प्रदीप चौहान(बाबा भाई ) वरिष्ठ उपाध्यक्ष,भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष, शिवदयाल घृतलहरे जिला सचिव, अनुरूप साहू,धर्मेन्द्र देशमुख, सूखेन्द्र देवांगन,, मोतीराम खिलाड़ी द्वारा अपील किया है **

*संघ के प्रांतीय आव्हान पर केन्द्र की तिथि से महंगाई भत्ता एवं पूर्व के डीए एरियर्स सहित अन्य मांगों को लेकर दिनांक 03 जून 2026 दिन बुधवार को भोजनावकाश में माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर के माध्यम ज्ञापन सौपा जाना है, उक्त तिथि को कलेक्टर कार्यालय दुर्ग के सामने अधिक से अधिक संख्या मे कर्मचारी साथियो से उपस्थित होने अपील /आग्रह है. भवदीय.

विजय लहरे -प्रांतीय महामंत्री, भानु प्रताप यादव-

जिलाध्यक्ष,शिव दयाल धृतलहरे-जिला सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ -दुर्ग