Home मनोरंजन Brown on OTT: खतरनाक सीरियल किलर से भिड़ने आ रहीं Karisma Kapoor,...

Brown on OTT: खतरनाक सीरियल किलर से भिड़ने आ रहीं Karisma Kapoor, कब और कहां देखें साइको थ्रिलर सीरीज?

22
0

एंटरटेनमेंट डेस्क। 90s की क्वीन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अब वेब सीरीज की दुनिया में कदम रख रही हैं। दो साल पहले उन्होंने ओटीटी फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और अब वह साइकोलॉजिकल थ्रिलर से फिर धमाल मचाने की तैयारी में हैं।

करिश्मा कपूर की अपकमिंग थ्रिलर वेब सीरीज ब्राउन (Brown) है जिसका ऐलान कुछ दिन पहले ही हुआ था। अब सीरीज की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है। यह सीरीज कब और कहां आ रही है, इसकी कहानी क्या है और कौन-कौन सीरीज का हिस्सा है, जानिए सारी डिटेल्स…

क्या है करिश्मा कपूर की सीरीज ब्राउन की कहानी?

करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ब्राउन एक साइको थ्रिलर है जो एक खतरनाक सीरियल किलर को पकड़ने के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरियल में मुख्य भूमिका करिश्मा निभा रही हैं जो एक पुलिस बनी हुई हैं। फर्ज निभाने के साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव से भी डील कर रही हैं।

यह सीरीज अभीक बरुआ की 2016 में आई नॉवल सिटी ऑफ डेथ पर आधारित है। इस थ्रिलर में करिश्मा कपूर के साथ लीड रोल में सूर्या शर्मा, जिशु सेनगुप्ता, सोनी राजदान और हेलेन मुख्य भूमिकाओं में हैं। पहली बार करिश्मा ग्लैमर लुक छोड़ एक अलग कैरेक्टर में दिखाई देने वाली हैं।