June 5, 2026

छत्तीसगढ़ के कोने कोने के जिलों से पहुंचे CUET परीक्षा 3 घंटे शुरू नहीं होने पर पार्थिव कालेज के मैनेजमेंट पर फूटा गुस्सा …

Screenshot_20260526_122407 (1)
  • सायं के गृह जिले से लेकर अनेको जिलो के पालक रहे परेशान 
  • NEET परीक्षा लीक के बाद CUET परीक्षा शुरू नहीं होने से डबल इंजन सरकार की खुली पोल
  • विकसित भारत का सपना देखने वाली भाजपा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का नहीं कर पा रही संचालन

दुर्ग ।दुर्ग सांसद विजय बघेल का पार्थिव इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई 3 सिरसकला में स्थित है वहां पे आज सुबह 8:30 बजे CUET जो परीक्षा NTA द्वारा दिल्ली से संचालित की जाती है तीन घंटा बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो पाई।

 

बच्चे सुबह से यहां भूखे प्यासे से पहुंचे हुए है परिजनों ने कॉलेज मैनेजमेंट पर जम कर अपने गुस्सा का इजहार किया ।चुकी बच्चे सुबह से इस सेंटर में परीक्षा देने आए हुए है लेकिन सर्वर डाउन के कारण आल इंडिया के 325 सेंटरों में परीक्षा शुरू नहीं हो पाई ऐसा पार्थिव कालेज के मैनेजमेंट के टीचरों का कहना था NTA दिल्ली के डायरेक्टर से हमारी बात चित जारी है उनका जो भी दिशा निर्देश आएगा उसी के तहत हम अपना काम कर पाएंगे।

 

परिजन भारी आक्रोशित है। यहां ये बताना भी लाजमी होगा कि छत्तीसगढ़ के तमाम जिले जिसमें मुख्यमंत्री के जिले जशपुर से लेकर शक्ति, जांजगीर चापा,बिलासपुर रायगढ़,दुर्ग, भिलाई राजनादगांव जैसे दूर दूर जिले से परिजन अपने बच्चे को अपने संसाधनों से हजारों रुपए खर्च कर इस परीक्षा को दिलाने आए थे कई परिजन सुबह 4 बजे से 7 बजे से इस कालेज में रेल मार्ग बस मार्ग ऑटो प्राइवेट टैक्सी करा के आए है लेकिन परीक्षा शुरू नहीं होने से उनका भारी गुस्सा कालेज मैनेजेंट पर फूट पड़ा ।

 

परिजनों ने कहा कि बच्चे सुबह से भूखे प्यासे है तब जाकर पार्थिव कालेज मैनेजमेंट के परीक्षा ले रहे है टीचरों ने कहा कि हम बच्चे को रिफ्रेशमेंट उपलब्ध करा रहे है ।तब जाकर पालकों का गुस्सा शांत हुआ।

 

कालेज मैनेजमेंट के सुरक्षा गार्डो ने कहा कि कोई वीडियो फोटो नहीं बनाएगा उसके बाउजूद भी वीडियो बना और वायरल हुआ और चर्चा का विषय बना रहा ।

 

कालेज मैनेजेंट के द्वारा 2 ढाई घंटे के बाद NTA दिल्ली का एक नोटिस सूचना पटल पर चिपकाया जिसको देखने पलको की भीड़ जमा रही।।

 

काफी विलंब के बाद 11:30 बजे परीक्षा शुरू हो गई।