June 5, 2026

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया दुर्ग भिलाई इकाई के सक्रिय वरिष्ठ हरबंश सिंह गिल ने तीर्थन घाटी जलोरी दर्रा माउण्टेन बाइकिंग सह प्रशिक्षण अभियान में सफलतापूर्वक हिस्सा लेकर दुर्ग भिलाई का नाम रोशन किया…

IMG-20260530-WA0015

दुर्ग भिलाई । यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया दुर्ग भिलाई इकाई के सक्रिय वरिष्ठ सदस्य हरबंश सिंह गिल ने राष्ट्रीय तीर्थन घाटी जलोरी दर्रा माउण्टेन बाइकिंग सह प्रशिक्षण अभियान में सफलतापूर्वक हिस्सा लेकर संस्था का नाम रोशन किया है । 73 वर्षीय गिल ने राष्ट्रीय तनोट लोंगेवाला रेगिस्तान सायकल यात्रा में भी हाल ही में हिस्सा लेकर अपने साहसिक अभियान का परिचय दिया है ।

विस्तृत जानकारी देते हुए यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया छत्तीसगढ़ के सेक्रेटरी के.सुब्रमण्यम ने बताया कि हरबंश सिंह गिल ने इससे पहले भी अनेक आयोजनों में अपनी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज करायी है । उन्होंने 22 अक्टूबर 2017 को जयन्ती स्टेडियम भिलाई में आयोजित 21 किलोमीटर की बीएसएफ हाफ मैराथन में भाग लिया और तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

 

2017 में हैदराबाद और 2018 में बैंगलोर में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भाग लिया । श्री गिल ने यूथ हॉस्टल्स द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मुंबई-गोवा और राष्ट्रीय माउण्टेन साइकिलिंग कम एक्सपीडिशन मनाली-लेह खारदुंगला 2023 को सफलतापूर्वक पूरा किया है । दिसम्बर 2025 से जनवरी 2026 के दौरान चेन्नई , पुडुचेरी और गोवा आदि की साइकिल यात्राएँ सफलतापूर्वक सम्पन्न की है ।

 

हरबंश सिंह गिल ने 30 जून 2013 को केन्द्र सरकार की सेवा से अहमदाबाद गुजरात से सेवा निवृत्ति ली और उसके बाद भिलाई छत्तीसगढ़ में बस गये । स्वस्थ रहने के लिए वे प्रतिदिन मार्निंग वॉक , साइकिलिंग और दौड़ लगाते हैं । वे भारत के कई हिस्सों में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित राज्य और राष्ट्रीय स्तर की साइकिलिंग में भाग लेते रहते हैं ।

 

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया छत्तीसगढ़ राज्य शाखा और समस्त इकाइयाँ श्री गिल को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ व्यक्त करतीं हैं ।