शास्त्री बाजार के पास होटल मेजबान की स्वच्छता व्यवस्था का निगम स्वास्थ्य अधिकारी और जोन 4 कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण, गन्दगी मिलने पर तत्काल 50 हजार रूपये का किया जुर्माना…
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम को प्राप्त स्वच्छता सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही और नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चन्द्रवंशी ने नगर निगम जोन 4 टीम में कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह,
सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री बाजार के समीप होटल मेजबान की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्राप्त जनशिकायत सही मिली और गन्दगी पायी गयी.
सम्बंधित होटल मेजबान के संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए और तत्काल 50 हजार रूपये का जुर्माना किया गया.

