June 7, 2026

सुशासन तिहार सिर्फ दिखावा छत्तीसगढ़ की जनता में आक्रोश मूलभूत सुविधा नहीं, पानी, बिजली, स्वास्थ सेवाएं बेहाल: धीरज बाकलीवाल

IMG-20260605-WA0007

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा चलाए गए छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार पर कहा कि सुशासन तिहार भाजपा सरकार के गले की फांस बन चुका है छत्तीसगढ़ के हर जिले के सुशासन तिहार में जनता का आक्रोश गुस्सा और सरकार की नाकामी सामने आ रही है जिसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की जनता को देखने को मिला कवर्धा के सुशासन तिहार में सवाल पूछने और वीडियो बनाने पर भाजपा नेताओं द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार से मारपीट की गई और कॉलर पड़कर डराया धमकाया गया वहीं दूसरी ओर बागबाहरा के सुशासन तिहार में महिला ने मुख्यमंत्री से कहा महतारी वंदन नहीं मिल रहा घर टूट गया है प्रधानमंत्री आवास भी नहीं मिल रहा है तो मुख्यमंत्री हंसते मुस्कुराते नजर आए,सूरजपुर के प्रतापपुर सुशासन तिहार में किसान खाद की कमी सहकारी बैंक की अवैध वसूली और धान खरीदी में भ्रष्टाचार को लेकर विरोध करते नजर आए।

आगे बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा के ही नेता अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जांच की मांग कर रहे हैं और वहां के अधिकारी खुलेआम कह रहे हैं जो करना है कर लो और वहां भाजपा विधायक विवश नजर आए,डोंगरगढ़ के पलंदुर के सुशासन तिहार में सरकारी मंच पर ही किसान पर चाकू से वार किया गया और पूरी प्रशासनिक व्यवस्था तमाशा देखती रही रायगढ़ के सुशासन तिहाडर में मंत्री ओपी चौधरी से त्रस्त जनता बोली बहुत मेहनत करके जिताये थे लेकिन नहीं जानते थे कि हमारे सिर चढ़ कर बोलेंगे। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को बताए ये कैसा सुशासन तिहार है जहां समस्या का निराकरण करने के बजाय मुख्यमंत्री हंस रहे हैं पत्रकार की आवाज को दबाई जा रही है किसान परेशान है जनता आक्रोशित है भाजपा के विधायक अधिकारियों के सामने बेबस है और सरकारी मंच तक हिंसा से अछूते नहीं प्रदेश में सुशासन नहीं चारों तरफ अराजकता और जंगल राज्य चल रहा है अपराध चरम सीमा पर है अपराधियों के हौसले बुलंद है और सरकार रोकने में विवश है छत्तीसगढ़ की जनता को भय सता रहा है।

 

 

You may have missed