June 11, 2026

80 की स्पीड से आंधी, फिर बारिश… दिल्ली-NCR समेत 17 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट…

images

80 की स्पीड से आ रहा आंधी-तूफान और बारिश, दिल्ली-NCR समेत 17 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट!

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत समेत कई राज्यों के लिए भयंकर आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में मौसम बदलेगा. IMD का कहना है कि 1 से 13 जून के बीच 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और ओले गिरेंगे. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बहुत ताकतवर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है. इसके कारण अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के बड़े हिस्से में मौसम खराब रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने 11 जून से 13 जून तक सबसे ज्यादा खतरनाक दौर होने की बात कही है. इस दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भयंकर थंडरस्टॉर्म आएगा. तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की पूरी संभावना है. इसके साथ ही कई चक्रवाती परिसंचरण और पंजाब से पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है. यह पूरा सिस्टम 16 जून तक एक्टिव रहेगा.

उत्तर भारत में अचानक मौसम बिगड़ने का असली कारण क्या है?

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में इस बदलाव का मुख्य कारण एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है. यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस इस समय पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो चुका है. मिडल ट्रॉपोस्फेरिक लेवल पर यह सिस्टम अक्षांश 32 डिग्री उत्तर के पास एक ट्रफ के रूप में मौजूद है. यह मैदानी इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार नमी भेज रहा है. इसके कारण वायुमंडल में भारी अस्थिरता पैदा हो गई है.