June 29, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी के भूतकछार गांव में अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।

IMG-20260619-WA0000

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने लोरमी के भूतकछार गांव में अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के साथ उनकी गौरवशाली विरासत को स्मरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

श्री साव ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि, जनजातीय समाज के महान नायक बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को साहस, संघर्ष और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी।