विधायक देवेंद्र यादव बने फेरो स्क्रैप वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष व सरंक्षक…
फेरो स्क्रैप वर्कर्स यूनियन / जोहार इस्पात श्रमिक संघ के अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी एवं फेरो स्क्रैप पूर्व कर्मचारी एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से श्री देवेंद्र यादव के कार्यालय में पहुंच कर फेरो स्क्रैप वर्कर्स यूनियन/जोहार इस्पात श्रमिक संघ यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष व सरंक्षक मनोनीत करने का पत्र, शाल व गुलदस्ता सौंपा और नए दायित्व हेतु शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया, विदित हो कि आज भिलाई और समस्त दुर्ग जिला व लोकसभा छेत्र के लगभग 10 लाख लोग मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते है भिलाई इस्पात संयंत्र, औद्योगिक क्षेत्र भिलाई, रासमदा अहिवारा चरोदा भिलाई, रेलवे, बिजली निगम, नगर निगमो, अस्पतालों, माल और असंगठित कामगार के रूप में रोजी रोटी जुटाने में लगे रहते है परंतु उनको नियुनतम वेतन, पी एफ, ई एस आई, सी, बीमा बोनस पूरा नही मिलता साथ ही काम की गारंटी नही रहती है कभी काम से निकाल दिया जाता है जिसका अधिकार की लड़ाई लड़ कर श्रमिको को उनका अधिकार दिलाने हेतू एक साथ मोलकर लड़ने की पहल है, साथ ही श्रमिको को उनके अधिकार और कर्तव्य के लिए जागरूक और शिक्षित करना एक अहम प्रयास होगा, आज यूनियन के अध्यक्ष अरुण सिंह सिसोदिया, महासचिव तनवीर अहमद, पूर्व कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जॉन मैथ्यू, महासचिव लक्षमण यादव, हरि प्रताप सिंह तोमर, शिव नारायण, धनेश ठाकुर, रजक, के राजन, विजय साहू और विशेष रूप से सरसिज घोष जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट, फारूख खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ट, जावेद खान कोषाध्यक्ष जन अधिकार परिषद उपस्थित रहे।श्री देवेंद्र यादव व अरुण सिंह सिसोदिया ने संयुक्त रूप से इस पहल का स्वागत किया और श्रमिक हित व आम जन की समस्याओं और अधिकारों के लिये लोगो की आवाज़ बन कर मजबूती से साथ काम करने का संकल्प लिया।