September 6, 2026

पत्रकार सुनील श्रीवास्तव नही रहे, कल होगा अंतिम संस्कार…

IMG-20260619-WA0009

भिलाई। पुराना दीनदयाल कालोनी जुनवानी निवासी एलआईजी-218 सुनील श्रीवास्तव(पत्रकार) आज सुबह घरेलु कार्य से अपनी एक्टीवा से मार्केट गए थे। मार्केट से लौटते समय स्पीड ब्रेकर के पास उनकी एक्टीवा गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वे खड़े ट्रेक्टर से टकरा गए जिससे सुनील श्रीवास्तव की मौत हो गई। कल उनका अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में 12.30 बजे किया जाएगा। स्मृति नगर पुलिस शव का कल पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप देंगे। सुनील श्रीवास्तव अपने पीछे एक पुत्र, दो पुत्री व पत्नी को छोड़कर संसार से चले गए। पत्रकार जगत में उनके निधन से शोक की लहर है।

You may have missed