सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने शहीद स्मारक भवन में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विश्वास के जनकल्याण के कार्यक्रम अंतर्गत राजस्व अनुविभाग स्तर पर आयोजित 3 दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का एमआईसी सदस्य अवतार भारती बागल, अमर गिदवानी सहित किया प्रत्यक्ष निरीक्षण…
- दिनांक 18 से 20 जून तक शहीद स्मारक में मुख्य रूप के केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, पेंशन योजनाओं सहित विभिन्न 48 शासकीय योजनाओं के लिए नये पंजीकरण त्रुटि सुधार समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु तीन दिवस वृहद पंजीकरण शिविर लगाया जा रहा*
- *सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने व्यापक प्रचार -प्रसार कर आमजनों को शिविर की जानकारी देकर योजनाओं से अधिकतम लाभान्वित करने के दिये सख्त निर्देश
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी की उपस्थिति में राजधानी शहर के जीई मार्ग में स्थित शहीद स्मारक भवन प्रांगण में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन द्वारा रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गनिर्देशन में राजस्व अनुभाग स्तर पर भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वास के जनकल्याण के कार्यक्रम के आयोजन के रूप में केन्द्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी और हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभसमाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचान के उद्देश्य से 18 से 20 जून 2026 तक आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर की प्रशासनिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर में शहीद स्मारक भवन में 18 से 20 जून तक मुख्य रूप से केन्द्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओ जैसे आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यधर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, पेंशन योजनाओं इत्यादि विभिन्न 48 शासकीय योजनाओं के लिए नये पंजीकरण, त्रुटि सुधार और समस्याओं के त्वरित निवारण संबंधी कार्य के संबंध में निरीक्षण कर सभापति ने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से स्टॉल पर चर्चा कर जानकारी प्राप्त की।
सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने अधिकारियों को केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की समस्त जनकल्याणकारी और हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे राजस्व अनुभाग स्तरीय तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर के आयोजन की जानकारी व्यापक प्रचार प्रसार कर करते हुए नागरिको को देने एवं पात्रतानुसार नागरिको को विभिन्न शासकीय योजनाओं का अधिकतम संख्या में पूर्ण वांछित लाभ दिलवाया जाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिये है।
सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने पार्षदो से वृहद पंजीकरण शिविर में आमजनों को जानकारी देकर योजनाओं का उन्हें अधिकतम वांछित लाभ दिलवाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की अपील की है एवं अधिकारियों को तत्काल मुनादी कर विश्वास के जनकल्याण के कार्यक्रम के आयोजन के रूप में 18 से 20 जून तक लगाये जा रहे तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर की सभी नागरिको को व्यापक स्तर पर जानकारी देना प्राथमिकता से जनहित में सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।

