डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया उन्हें नमन…
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय दुर्ग में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया बेलचंदन, जिला भाजपा महामंत्री दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, हर्षा चंद्राकर,आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। जम्मू-कश्मीर में एक विधान, एक निशान और एक प्रधान की अवधारणा को लेकर उनका संघर्ष देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके बताए मार्ग को आत्मसात कर मां भारती की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने का संकल्प लेना चाहिए।
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने देश की अखंडता और संविधान की गरिमा की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके विचारों और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
कार्यक्रम का समापन डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए योगदानों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया
आयोजित कार्यक्रम में जिला मंत्री शैलेंद्र शैंडे, गिरेश साहू, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री आसिफ अली प्रवक्ता रजा खोखर रितेश शर्मा मन कि बात सह प्रभारी लोकमानी चंद्राकर कंचन सिंह मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव सह संयोजक अविनाश राजपूत आसपूरन चौधरी आईटी सेल जिला सहसंयोजक उमेश गिरी जूही चंद्राकर अनुपमा गोस्वामी संवाद प्रमुख राजेश राजपूत कार्यालय प्रभारी मदन बढ़ई सह प्रभारी जयश्री राजपूत सूचना प्रमुख संजय शुक्ला सह प्रभारी प्रीति राजपूत मंडल भाजपा अध्यक्ष बंटीं चौहान,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर वरिष्ठ भाजपा नेता चैन सुख भट्टड ज्योति चंद्राकर अजय तिवारी विकास कुलश्रेष्ठ अजय तिवारी अजय ब्रह्म भट्ट मनोज अग्रवाल महिला मोर्चा जिला महामंत्री डां भारती साहू रीता मेश्राम उदय शंकर त्रिपाठी ईश्वर देवांगन दीपक सिन्हा गुंजा पींचा, माया यादव सरिता चंद्राकर संजू शर्मा लुकेश बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
