पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी को पुण्यतिथि पर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छग नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य महेन्द्र खोडियार, अवतार भारती बागल सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, आमजनों ने किया सादर नमन…
रायपुर – आज राजधानी शहर रायपुर में जीईमार्ग में शारदा चौक के किनारे पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी का पुण्यतिथि पर सादर नमन करने उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया.
पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, नगर निगम वित्त विभाग अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोडियार, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, छग राज्य ब्रेवरेज कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री सत्यम दुआ, नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पूर्व केन्द्रीय मन्त्री डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी को पुण्यतिथि पर प्रतिमा स्थल पर सादर नमन किया.
