भिलाई महिला महाविद्यालय में प्राणीशास्त्र विभाग के तत्वावधान में जूलॉजिकल एसोसिएशन के समापन और एमओयू के अंतर्गत गेस्ट लेक्चर कार्यक्रम का आयोजन किया गया…
भिलाई महिला महाविद्यालय में जूलॉजिकल एसोसिएशन का समापन और एमओयू कार्यक्रम संपन्न, विषय विशेषज्ञों ने दी करियर और प्रोजेक्ट राइटिंग की जानकारी भिलाई महिला महाविद्यालय में प्राणीशास्त्र विभाग (Zoology Department) के तत्वावधान में जूलॉजिकल एसोसिएशन के समापन और एमओयू (MoU) के अंतर्गत गेस्ट लेक्चर (अतिथि व्याख्यान) कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस शैक्षणिक कार्यक्रम में विशेष रूप से एमएससी (M.Sc.) प्राणीशास्त्र द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राएं उपस्थित रहीं, जिन्हें लाइफ साइंस में करियर की संभावनाओं और रिसर्च प्रोजेक्ट लिखने की बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन एसोसिएशन प्रभारी डॉ. रेणुका यादव द्वारा किया गया.महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रूपम अजीत यादव ने मुख्य अतिथियों को बैज लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया.प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस के द्वारा मुख्य अतिथियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
प्राणीशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथियों का औपचारिक परिचय कराया. इसके साथ ही उन्होंने भिलाई महिला महाविद्यालय और शासकीय दिग्विजय कॉलेज के बीच हुए एमओयू (MoU) के उद्देश्य और इससे छात्राओं को मिलने वाले अकादमिक लाभ के बारे में सभी को विस्तार से बताया.
शासकीय दिग्विजय कॉलेज से पधारे मुख्य अतिथि डॉ. संजय ठिसके ने “करियर गाइडेंस फॉर लाइफ साइंस विषय पर अपना व्याख्यान दिया. उन्होंने जीव विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के विभिन्न अवसरों को रेखांकित किया.
दूसरे मुख्य अतिथि डॉ. माजिद अली ने छात्राओं को “प्रोजेक्ट राइटिंग विषय पर मार्गदर्शन देते हुए बताया कि एक प्रभावी शोध पत्र और प्रोजेक्ट कैसे तैयार किया जाता है.
श्रीमती गीतांजलि मिश्रा और डॉ. निष्ठा वैद्य विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में विभाग ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों और छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।







