ग्राम डुंडेरा के लाल पार्थ कुमार साहू अग्निवीर में चयनित…
परिवार और समाज में खुशी की लहर, छ.ग. आदिवासी विकास परिषद ने किया सम्मान
रिसाली/दुर्ग। देश सेवा की भावना से ओत-प्रोत डुंडेरा रिसाली के युवा *पार्थ कुमार साहू*, पिता श्री शीतल कुमार साहू, दादा श्री शंकर लाल गजपाल का चयन अग्निवीर योजना में हुआ है। पार्थ के चयन से पूरे परिवार और रिसाली क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
पार्थ कुमार ने बताया कि बचपन से ही देश की सेवा करना उनका सपना था। कठिन मेहनत और अनुशासन के बल पर उन्होंने अग्निवीर की परीक्षा पास की। अब वे भारत माता की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात होंगे। पार्थ बी.कॉम प्रथम वर्ष, साइंस कॉलेज दुर्ग के विद्यार्थी हैं।
छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद शाखा-दुर्ग के जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ठाकुर ने पार्थ को बधाई देते हुए कहा कि पार्थ के पिता शीतल साहू मेरे भाई हैं। वे रिसाली निगम में ठेकेदारी में काम करते हैं। कड़ी मेहनत कर वह अपने तीनों बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। बड़ा बेटा एनआईटी रायपुर से इंजीनियरिंग कर रहा है, बेटी बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत है।
पार्थ के अग्निवीर में चयन ने गांव, समाज व पूरे रिसाली क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है और निश्चित ही पार्थ के चयन से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद शाखा-दुर्ग के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने पार्थ एवं उनकी माता श्रीमती गौरी साहू जी का तिलक लगाकर राजकीय गमछा से सम्मान किया।
इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष चंद्रभान सिंह ठाकुर, महिला अध्यक्ष दिनेश्वरी भुआर्य, श्रीमती अष्लेश मरावी, श्रीमती उमा सिंह, श्रीमती पल्लवी ठाकुर उपस्थित रहें।
*भारत माता की जय, जोहार* ✊✊✊✊✊

