June 29, 2026

How to do Facial at Home: पार्लर जाने का चक्कर छोड़ें! घर पर इन 5 आसान स्टेप्स में करें फेशियल, चेहरे पर आएगा गजब का निखार…

2019_11image_10_06_577351241facial

How to do Facial at Home: घर पर फेशियल करना न सिर्फ आसान है, बल्कि इससे स्किन को नेचुरल ग्लो भी मिलता है. अगर आप पार्लर जाए बिना चेहरे पर निखार पाना चाहते हैं तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर पर ही फेशियल कर सकते हैं.

आज के दौर में अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन पर पड़ता है. धूल-मिट्टी, धूप और तनाव की वजह से चेहरे की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है. ऐसे में कई लोग इस समस्या को कम करने के लिए पार्लर में फेशियल करवाते हैं, जिससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है. अगर आप पार्लर जाए बिना चेहरे पर निखार पाना चाहते हैं तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर पर ही फेशियल कर सकते हैं. आज हम आपको घर पर फेशियल करने का स्टेप-बाई-स्टेप तरीका बताएंगे. इससे न सिर्फ समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि आपकी स्किन भी लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग रहेगी.

सबसे पहले चेहरे को अच्छे से करें साफ

फेशियल की शुरुआत चेहरे की सफाई से करें. चेहरे पर जमा गंदगी, तेल और मेकअप को हटाने के लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें. आप चाहें तो कच्चे दूध से भी चेहरा साफ कर सकते हैं. इसके अलावा बेसन, कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर घरेलू क्लींजर तैयार करके भी चेहरे की सफाई कर सकते हैं.

 

अब बारी है डेड स्किन सेल्स हटाने की

चेहरे पर जमा डेड स्किन को हटाने के लिए स्क्रब करना जरूरी है. इसके लिए चीनी, शहद और नींबू के रस को मिलाकर एक नेचुरल स्क्रब तैयार करें. अब इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं. इससे स्किन साफ और फ्रेश नजर आती है.